July 6, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजीव कुमार शर्मा का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* कोरबा। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजीव कुमार शर्मा का जन्मदिन कोसाबाड़ी मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर के नेतृत्व में हर्षोल्लास एवं आत्मीय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर श्री शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की।

 

 

इस अवसर पर भाजपा कोसाबाड़ी मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार तथा पार्षद लक्ष्मण श्रीवास्तव की विशेष उपस्थिति रही। सभी ने श्री शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रति उनके योगदान की सराहना की।

 

 

कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी एवं आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई। अंत में सभी ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.