भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के जन्मदिवस पर कोसाबाड़ी मंडल में होंगे धार्मिक एवं सेवा भाव से जुड़े कार्यक्रम



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* कोरबा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 7 जुलाई को भाजपा कोसाबाड़ी मंडल एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों की शुरुआत प्रातः 10:30 बजे खाटू श्याम मंदिर में पूजा-अर्चना एवं मंगलकामना के साथ होगी।

इसके पश्चात 11:00 बजे भाजपा जिला कार्यालय में दीप प्रज्ज्वलन एवं विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। वहीं दोपहर 2:00 बजे भाजपा जिला कार्यालय में गोपाल मोदी का जन्मदिवस सादगी, सामूहिकता और एकता के संदेश के साथ मनाया जाएगा।
कोसाबाड़ी मंडल एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, मोर्चा-प्रकोष्ठ के सदस्यों तथा सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर जन्मदिवस समारोह को सफल बनाने की अपील की है।


