July 7, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

 

मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, अस्पताल में फल वितरण, भाजपा कार्यालय में संगठन की मजबूती का लिया संकल्प; दिनभर चलता रहा शुभकामनाओं का सिलसिला
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के यशस्वी जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर सोमवार को कोरबा शहर पूरी तरह भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह, धार्मिक आस्था, सामाजिक सेवा और संगठनात्मक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। सुबह से देर शाम तक आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। पूरे दिन चले आयोजनों ने यह संदेश दिया कि भाजपा संगठन केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और सामाजिक समर्पण की भावना के साथ समाज के बीच कार्य करने वाला परिवार है।

 

 

 

*गृह निवास मे लगा रहा बधाई देने वालों का ताता*

सुबह होते ही जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के निवास पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया। जिले के विभिन्न मंडलों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर, माल्यार्पण एवं मिठाई खिलाकर जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ, दीर्घ एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना करते हुए संगठन को निरंतर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए शुभेच्छाएं व्यक्त कीं। पूरे परिसर में उत्सव जैसा वातावरण बना रहा तथा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने गोपाल मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “जय श्रीराम” एवं भारतीय जनता पार्टी के जयघोषों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति और संगठनात्मक ऊर्जा से गुंजायमान हो उठा। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मोत्सव की खुशियां साझा कीं।

 

 

 

 

 

*खाटू श्याम के दर्शन के किया गया पूजन अर्चन*

इसके पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं का काफिला सामूहिक रूप से बाबा के दरबार पहुंचा, जहां विधिवत विशेष पूजा-अर्चना कर जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यशस्वी नेतृत्व एवं राष्ट्रसेवा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इसके बाद खाटू श्याम मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजन संपन्न हुआ। धार्मिक वातावरण में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश, राष्ट्र एवं संगठन की निरंतर प्रगति तथा जनकल्याण की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण की सुंदर झलक देखने को मिली।

 

 

 

*रानी धनराज कुंवर स्वास्थ्य केंद्र मे फल वितरण*

धार्मिक कार्यक्रमों के उपरांत कोरबा नगर मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा के नेतृत्व में रानी धनराज कुवर स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच फल वितरण किया गया। कार्यकर्ताओं ने मरीजों का कुशलक्षेम जाना तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। अस्पताल परिसर में सेवा कार्य के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन्मोत्सव को जनसेवा से जोड़ते हुए समाज के प्रति अपनी संवेदनशीलता और मानवीय दायित्व का परिचय दिया। मरीजों एवं उनके परिजनों ने इस पहल की सराहना करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
इसके बाद भाजपा जिला कार्यालय में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। यहां संगठन की निरंतर प्रगति, राष्ट्र की समृद्धि, प्रदेश के विकास तथा जनकल्याण की कामना करते हुए सामूहिक प्रार्थना की गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच सक्रिय रहकर सेवा कार्यों को गति देने का संकल्प लिया।

 

 

*भाजपा कार्यलय मे मना विशेष जन्मोत्सव*

पूरे जन्मोत्सव के दौरान भाजपा परिवार की अनुशासित कार्यशैली, संगठनात्मक मजबूती, आपसी आत्मीयता एवं कार्यकर्ताओं का समर्पण स्पष्ट रूप से देखने को मिला। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने गोपाल मोदी के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और जनहित के कार्यों को नई गति मिल रही है। जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों ने यह भी संदेश दिया कि भाजपा कार्यकर्ता समाज के सुख-दुःख में सदैव सहभागी बनने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय राठौर, विकास अग्रवाल, कोरबा नगर मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, अनिल वस्त्रकर, मिलाप बरेट , अयोध्या प्रसाद सोनी करण सिंह राजपाल श्याम साहू भारत सोनी मुन्ना सहू  जुगल पालीवाल गुलजार सिंह राजा सोनी, सरस्वती पटेल, चंचल राठौर,पवन सिन्हा, एवं संजीव वैष्णव सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे दिन चले इस भव्य आयोजन ने भाजपा की संगठनात्मक एकजुटता, सामाजिक प्रतिबद्धता एवं सेवा संस्कार की प्रभावशाली मिसाल प्रस्तुत की।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.