डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्श राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* रायपुर। महान राष्ट्रवादी चिंतक, प्रख्यात शिक्षाविद एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता, सांस्कृतिक अस्मिता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के आदर्श और विचार विकसित, सशक्त एवं अखंड भारत के निर्माण की दिशा में सदैव प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक बने रहेंगे।


