July 5, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

कहा— लोककला और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को हुई अपूरणीय क्षति
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//*  रायपुर। सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका एवं पद्मश्री तथा पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि तीजन बाई का निधन केवल लोककला जगत ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और देश की सांस्कृतिक विरासत के लिए अपूरणीय क्षति है।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों और उनके असंख्य प्रशंसकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें। उन्होंने कहा कि तीजन बाई ने अपनी अद्वितीय पंडवानी शैली से छत्तीसगढ़ की लोककला को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई, जिसके लिए उन्हें सदैव श्रद्धापूर्वक स्मरण किया जाएगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.