July 5, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

झूठ की राजनीति पर भाजपा का तीखा प्रहार: मीडिया विभाग ने कांग्रेस के ‘फर्जी नैरेटिव’ के खिलाफ तेज़ करने का किया आह्वान

 

 

प्रदेश स्तरीय बैठक में प्रवक्ताओं से कहा—तथ्यों के दम पर कांग्रेस के भ्रमजाल का करें लगातार पर्दाफाश, सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित प्रदेश मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण बैठक में कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए पार्टी नेतृत्व ने मीडिया विभाग के पदाधिकारियों, प्रवक्ताओं और पैनलिस्टों से तथ्यों के आधार पर कांग्रेस के कथित झूठे नैरेटिव का लगातार जवाब देने और जनता के बीच सरकार के विकास कार्यों को और प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के मुख्य प्रवक्ता संतोष पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार लगातार जनहित और विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष विकास कार्यों से ध्यान भटकाने के लिए भ्रम और झूठ फैलाने का प्रयास करता है, जिसका जवाब भाजपा के प्रवक्ताओं ने लगातार तथ्यों के साथ दिया है और आगे भी इसी मुखरता के साथ देते रहना होगा।
प्रदेश भाजपा के महामंत्री अखिलेश सोनी ने कहा कि कांग्रेस के हालिया आरोप और अभियान बार-बार जनता के सामने बेनकाब हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का विरोध करते-करते कांग्रेस कई बार ऐसे रुख पर पहुंच जाती है, जो राष्ट्रहित और सनातन परंपराओं के विपरीत दिखाई देता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और प्रवक्ताओं से कहा कि वे हर मंच पर तथ्यों के साथ कांग्रेस के आरोपों का जवाब दें।
प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय ने हाल के विभिन्न घटनाक्रमों का उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर सुनियोजित दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता अब भ्रम और झूठ की राजनीति को समझ चुकी है, इसलिए विपक्ष को आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने मीडिया विभाग से अपेक्षा की कि वह लगातार सक्रिय रहकर जनता के सामने तथ्यों को रखे और किसी भी प्रकार के भ्रामक प्रचार का प्रभावी जवाब दे।
बैठक में भाजपा के मीडिया सलाहकार पंकज झा एवं आर. कृष्णा दास ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और उनके प्रभावी प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की। वहीं प्रदेश मीडिया विभाग के संयोजक हेमंत पाणिग्रही ने विभाग की गतिविधियों और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से प्रकाश डाला।
बैठक के अंत में पद्म विभूषण तीजन बाई तथा वरिष्ठ पत्रकार सुखनंदन बंजारे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं प्रवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके समाज और संस्कृति के प्रति योगदान को स्मरण किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.