July 5, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सच्ची सेवा का उदाहरण: रेड क्रॉस सोसाइटी ने अखबार वितरकों को भेंट किए रेनकोट

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* कोरबा। बरसात के मौसम में भी प्रतिदिन घर-घर समाचार पत्र पहुँचाने वाले अखबार वितरकों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा टीपी नगर केंद्र में छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के सदस्यों को रेनकोट वितरित किए गए।

 

 

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अखबार वितरक हर मौसम में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए समाज को समय पर समाचार उपलब्ध कराते हैं। बारिश के दौरान उन्हें कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में रेनकोट वितरण न केवल उनकी सुरक्षा का माध्यम है, बल्कि उनके श्रम और समर्पण के प्रति सम्मान का भी प्रतीक है।
कार्यक्रम में उपस्थित वितरकों ने रेड क्रॉस सोसाइटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल सच्ची जनसेवा और मानवीय संवेदनाओं का उत्कृष्ट उदाहरण है। सभी ने इस जनहितकारी प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.