डिजिटल संगठन की नई ताकत बना डीएलपी अभियान: कोसाबाड़ी मंडल में शक्ति केंद्रों तक पहुंचा भाजपा का प्रशिक्षण अभियान, बूथ स्तर पर संगठन सशक्त बनाने का लिया संकल्प



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार संगठन को डिजिटल रूप से सशक्त एवं बूथ स्तर तक अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (डीएलपी) अभियान के अंतर्गत भाजपा कोसाबाड़ी मंडल द्वारा सभी शक्ति केंद्रों में व्यापक प्रशिक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को डिजिटल तकनीक से जोड़ते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति प्रदान करने का कार्य किया गया।

भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी एवं मंडल प्रभारी, जिला महामंत्री संजय शर्मा के मार्गदर्शन तथा भाजपा कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर के नेतृत्व में मंडल के डीएलपी संयोजक करण सिंह राजपाल एवं तकनीकी सहसंयोजक हेमंत चंद्रा ने मंडल के विभिन्न शक्ति केंद्रों का भ्रमण कर बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों, सहसंयोजकों, बूथ समिति सदस्यों एवं मंडल पदाधिकारियों की बैठकें आयोजित कीं। इन बैठकों में कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर पंजीयन, प्रोफाइल पूर्ण करने, ऑनलाइन प्रशिक्षण मॉड्यूल का अध्ययन करने तथा संगठन की विभिन्न गतिविधियों से डिजिटल माध्यम से जुड़ने की विस्तृत जानकारी दी गई।
इसी क्रम में 4 जुलाई 2026 को वार्ड क्रमांक 36 ऋषदी में भी डीएलपी प्रशिक्षण बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में मंडल के डीएलपी संयोजक करण सिंह राजपाल, सहसंयोजक हेमंत चंद्रा, मंडल मंत्री गोपालाल राठिया, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भजन कंवर, भरत सोनी, संयोजक वीरेंद्र नायक, सहसंयोजक मिलन दास महंत, कार्यसमिति सदस्य बलदेव दीवान, किसान मोर्चा अध्यक्ष भजन सिंह, सहारताराम डडसेना, बूथ अध्यक्ष मनोज कुमार कंवर एवं रोशन यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर डिजिटल माध्यम से संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

प्रशिक्षण के दौरान पात्र कार्यकर्ताओं की प्राथमिक सदस्यता संबंधी आवश्यक प्रक्रिया भी पूर्ण कर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। कार्यकर्ताओं को बताया गया कि डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म केवल प्रशिक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि संगठनात्मक संवाद, वैचारिक मजबूती और आधुनिक तकनीक के साथ कार्यकर्ता को जोड़ने का प्रभावी मंच है।
मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के वैचारिक, संगठनात्मक और तकनीकी विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। डीएलपी अभियान प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली एवं समसामयिक विषयों की सटीक जानकारी उपलब्ध कराने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस अभियान से बूथ स्तर तक संगठन और अधिक मजबूत, सक्रिय, अनुशासित तथा तकनीकी रूप से सक्षम बनेगा, जिससे आगामी संगठनात्मक एवं चुनावी गतिविधियों में पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी।
डीएलपी अभियान के दौरान मंडल के सभी शक्ति केंद्रों के संयोजकों, सहसंयोजकों, बूथ अध्यक्षों, बूथ समिति सदस्यों एवं मंडल पदाधिकारियों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए डिजिटल तकनीक के माध्यम से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।


