July 4, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

डिजिटल युग में भाजपा का बूथ सशक्तिकरण अभियान तेज: लेमरू शक्ति केंद्र में कार्यकर्ताओं ने सीखे संगठन के डिजिटल गुर

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* कोरबा। भारतीय जनता पार्टी संगठन को तकनीक के साथ जोड़कर प्रत्येक कार्यकर्ता को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। पार्टी द्वारा संचालित डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (डीएलपी) के माध्यम से बूथ और मंडल स्तर तक प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है, ताकि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग कर जनसंपर्क और संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति दे सके।
इसी अभियान के अंतर्गत गढ़ उपरोड़ा मंडल के लेमरू शक्ति केंद्र में डिजिटल प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला स्तर से भागवत विश्वकर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यमों के महत्व, संगठन की ऑनलाइन कार्यप्रणाली तथा तकनीक के माध्यम से आमजन तक पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से पहुँचाने की विस्तृत जानकारी दी।

 

 

उन्होंने कहा कि आज का दौर डिजिटल संचार का है और भाजपा समय की आवश्यकता को समझते हुए अपने कार्यकर्ताओं को तकनीकी रूप से दक्ष बना रही है। प्रशिक्षित कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय, सशक्त तथा प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरिशंकर यादव ने की। उन्होंने कहा कि संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है और जब वही कार्यकर्ता डिजिटल रूप से प्रशिक्षित होगा तो संगठन की गतिविधियाँ और अधिक प्रभावी तथा परिणामकारी बनेंगी।

 

 

इस अवसर पर मंडल महामंत्री श्रीराम कुमार सहित सभी शक्ति केंद्र संयोजक, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा इसे बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू करने का संकल्प लिया।
प्रशिक्षण के दौरान डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग, संगठनात्मक गतिविधियों के ऑनलाइन संचालन, सोशल मीडिया के सकारात्मक एवं जिम्मेदार उपयोग तथा तकनीक के माध्यम से आम नागरिकों तक संगठन की योजनाओं और विचारधारा पहुँचाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया।
भाजपा का यह डिजिटल प्रशिक्षण अभियान संगठन को भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इसका उद्देश्य प्रत्येक बूथ को तकनीक से जोड़ना, कार्यकर्ताओं की दक्षता बढ़ाना तथा संगठन को जमीनी स्तर से डिजिटल रूप से और अधिक मजबूत बनाना है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.