August 19, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

नव-नियुक्त एल्डरमैनों ने अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत से की सौजन्य भेंट, विकास के लिए मिलकर कार्य करने का लिया संकल्प

1 min read

 

 

 

Tirentra Time’s Korba **//**//*  दीपका। नगर पालिका परिषद दीपका के नव-नियुक्त एल्डरमैनों ने नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत से सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। आत्मीय वातावरण में हुई इस मुलाकात के दौरान अध्यक्ष ने सभी एल्डरमैनों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा उनके मनोनयन पर हार्दिक बधाई और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत ने कहा कि नगर पालिका परिषद एक परिवार की तरह कार्य करती है और सभी एल्डरमैन जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नगर के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयासों से दीपका नगर में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा, विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
नव-नियुक्त एल्डरमैनों ने भी अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ नगरवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने नगर के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता, जनसुविधाओं के विस्तार तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए परिषद के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
सौजन्य भेंट के दौरान नगर के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। सभी जनप्रतिनिधियों ने एकजुट होकर दीपका को स्वच्छ, सुंदर और विकसित नगर बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस आत्मीय मुलाकात ने नगर पालिका परिषद में आपसी समन्वय, सहयोग और विकास के प्रति साझा संकल्प का मजबूत संदेश दिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.