July 4, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आज, राष्ट्रवादी विचारों का होगा महाकुंभ

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष, महान शिक्षाविद एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के पावन अवसर पर शनिवार, 4 जुलाई को सायं 4 बजे भाजपा जिला कार्यालय में भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
सम्मेलन में भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडे मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। वे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में ऐतिहासिक योगदान, भारतीय जनसंघ की स्थापना, राष्ट्रवादी विचारधारा तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालेंगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी करेंगे। सम्मेलन में जिले के जनप्रतिनिधियों, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, मंडल पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी।
जिला महामंत्री संजय शर्मा एवं अजय विश्वकर्मा ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.