July 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव: नगर निगम कोरबा में अधिकारियों के प्रभार में व्यापक फेरबदल, आयुक्त ने सौंपी नई जिम्मेदारियां

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और सुचारु बनाने के उद्देश्य से आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने अधिकारियों के प्रभार में व्यापक फेरबदल करते हुए नया आदेश जारी किया है। इस बदलाव के तहत जोन कमिश्नरों, अभियंताओं एवं विभिन्न विभागों के प्रभारी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार उपायुक्त नीरज कौशिक और पवन वर्मा को जोन कमिश्नर के दायित्व से मुक्त कर निगम के महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अधीक्षण अभियंता भूषण राम उरांव एवं सुरेश बरूआ को जलप्रदाय, निर्माण, प्रधानमंत्री आवास, अमृत मिशन, डीएमएफ, सीएसआर सहित कई प्रमुख शाखाओं का प्रभार सौंपा गया है।
निगम के सभी जोनों में भी नए जोन कमिश्नरों की नियुक्ति की गई है। तपनयोगी तिवारी को पं. रविशंकर शुक्ल नगर, एन.के. नाथ को कोसाबाड़ी, अनिरुद्ध शुक्ला को सर्वमंगला नगर, ए.पी. शुक्ला को बालको, सुनील टांडे को टी.पी. नगर तथा रूचि साहू को कोरबा जोन का जोन कमिश्नर बनाया गया है। इसके अलावा कई सहायक एवं उप अभियंताओं को भी नए प्रभार सौंपे गए हैं।
आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने स्पष्ट किया है कि यह प्रशासनिक पुनर्संरचना कार्यों में कसावट लाने, जवाबदेही बढ़ाने, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन तथा नागरिकों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.