July 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

तेंदूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ रुपये की लंबित बोनस राशि जारी, भाजपा ने बताया ऐतिहासिक फैसला

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**/*रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा तेंदूपत्ता संग्राहकों के खातों में वर्ष 2023 की लंबित 162 करोड़ 32 लाख 19 हजार 864 रुपये की प्रोत्साहन पारिश्रमिक (बोनस) राशि सीधे हस्तांतरित किए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक कदम बताया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रदेश के 7,14,446 तेंदूपत्ता संग्राहकों के बैंक खातों में सीधे बोनस राशि भेजी जा रही है, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी और हितग्राहियों को उनका अधिकार सीधे प्राप्त होगा।
देवलाल ठाकुर ने बताया कि बस्तर संभाग की लाभ में रही 125 समितियों के 1,54,112 संग्राहकों को 45.87 करोड़ रुपये की राशि मिलेगी। इससे बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, केशकाल, नारायणपुर, भानुप्रतापपुर और कांकेर जैसे वनांचल क्षेत्रों की स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा आदिवासी और वनवासी परिवारों के जीवन स्तर में सुधार होगा।
उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता की शुद्ध आय का 80 प्रतिशत हिस्सा संग्राहकों को बोनस के रूप में मिलना चाहिए, लेकिन पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में वर्ष 2023 का भुगतान लंबित रह गया था। भाजपा सरकार ने इस लंबित राशि को जारी कर त्वरित निर्णय लिया है तथा भविष्य में प्रत्येक वर्ष समय पर बोनस वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार अंत्योदय, आदिवासी-वनवासी कल्याण तथा जल, जंगल और जमीन से जुड़े लोगों के हितों के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.