July 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

युवा पत्रकार सुखनन्दन बंजारे का निधन मीडिया जगत के लिए अपूरणीय क्षति : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने युवा पत्रकार सुखनन्दन बंजारे के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश और मीडिया जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।
अपने शोक संदेश में किरण देव ने कहा कि बस्तर में संगठनात्मक कार्यों के दौरान उनका सुखनन्दन बंजारे से लगातार संपर्क रहा। उनका सरल व्यक्तित्व, निष्पक्ष पत्रकारिता और बस्तर के जनसरोकारों के प्रति समर्पण हमेशा प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने बस्तर की आवाज को पूरी ईमानदारी के साथ मुख्यधारा तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया।
उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के प्रति सुखनन्दन बंजारे का समर्पण, कार्य के प्रति प्रतिबद्धता और उनका सदैव मुस्कुराता हुआ चेहरा हमेशा स्मरणीय रहेगा। इतनी कम उम्र में एक ऊर्जावान और प्रतिभाशाली पत्रकार का निधन छत्तीसगढ़ के मीडिया जगत के लिए बड़ी क्षति है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिवंगत आत्मा की चिरशांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.