July 2, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

समाज सेवा के नए संकल्प के साथ रोटरी क्लब ऑफ कोरबा ने मनाया डॉक्टर्स डे एवं सीए डे, चिकित्सा और वित्तीय क्षेत्र की उत्कृष्ट सेवाओं को किया नमन
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* कोरबा। समाज सेवा और जनकल्याण के अपने सतत प्रयासों को नई ऊर्जा देते हुए रोटरी क्लब ऑफ कोरबा ने बुधवार को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित शुगर क्राउन में डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया। इस गरिमामय कार्यक्रम के साथ ही रोटरी वर्ष 2026-27 के नए सेवा सत्र का विधिवत शुभारंभ भी किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में चिकित्सा एवं वित्तीय सेवाओं के माध्यम से समाज और राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि डॉक्टर जहां मानव जीवन की रक्षा कर समाज को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, वहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स देश की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और वित्तीय पारदर्शिता कायम रखने में अहम योगदान देते हैं। दोनों ही वर्ग समाज की प्रगति के मजबूत आधार स्तंभ हैं।

 

 

सम्मान समारोह में डॉ. बी.बी. बोडे, डॉ. अन्नपूर्णा बोडे, डॉ. पॉल, डॉ. श्रीवास्तव, डॉ. प्रिंस जैन, डॉ. प्रीतेश मसीह, मैडम मसीह एवं डॉ. कुमार पुष्पेश को चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। वहीं सीए नरेश अरोरा, सीए अमर अग्रवाल, सीए साकेत बुधिया एवं सीए रमन गोयल को वित्तीय एवं व्यावसायिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का प्रभावी एवं आकर्षक संचालन रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी ने किया। उन्होंने रोटरी क्लब की सेवा परंपरा, सामाजिक सरोकारों और जनहित में किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डालते हुए नए सेवा वर्ष के उद्देश्यों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष सतनाम मल्होत्रा ने सभी अतिथियों, सम्मानित चिकित्सकों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं क्लब सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब आने वाले सेवा वर्ष में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता एवं मानव सेवा से जुड़े विभिन्न जनहितकारी अभियानों को और अधिक व्यापक रूप से संचालित करेगा, ताकि समाज के अधिक से अधिक लोगों तक सेवा का लाभ पहुंचाया जा सके।
इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ कोरबा के अनेक सदस्य, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। समारोह पूरे समय सम्मान, प्रेरणा और सेवा भावना के वातावरण से ओतप्रोत रहा।
उक्त जानकारी रोटरी क्लब ऑफ कोरबा के मीडिया प्रभारी पारस जैन द्वारा प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.