August 19, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

तिलक, मिठाई और मुस्कान के साथ हुआ शाला प्रवेश उत्सव, नन्हे विद्यार्थियों का हुआ भव्य स्वागत

1 min read

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** कोरबा। शासकीय कन्या आश्रम शाला बिंझरा में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर पहली एवं छठवीं कक्षा में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर तथा निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें वितरित कर आत्मीय स्वागत किया गया।

 

 

कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी के.आर. दयाल, एसएमडीसी अध्यक्ष शंभू शरण सिंह, एसएमडीसी अध्यक्ष विष्णु यादव, एसएमडीसी सदस्य विवेक मरकाम, कीर्तन दास, सुरेंद्र प्रताप सिंह, प्रधान पाठक, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करते हुए नए शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम में उत्सव जैसा माहौल रहा और बच्चों के चेहरों पर नई शुरुआत की खुशी साफ झलकती रही।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.