July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

आज भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक, संगठन को मिलेगी नई दिशा

 

 

जिला भाजपा कार्यालय में जुटेंगे जिला-मंडल पदाधिकारी, संगठन विस्तार, आगामी रणनीति और कार्ययोजना पर होगा मंथन
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* कोरबा, 1 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला कोरबा की महत्वपूर्ण कामकाजी एवं परिचयात्मक बैठक आज जिला भाजपा कार्यालय, कोरबा में आयोजित होगी। बैठक दोपहर 1:00 बजे प्रारंभ होगी, जिसमें संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, कार्य विस्तार तथा बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
बैठक में बिलासपुर संभाग प्रभारी शांतनु साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. विजय राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। तीनों वरिष्ठ पदाधिकारी संगठनात्मक विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे तथा आगामी कार्यक्रमों एवं अभियान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
इस महत्वपूर्ण बैठक में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के समस्त जिला एवं मंडल पदाधिकारी, जिला एवं मंडल कार्यकारिणी सदस्य तथा संगठन के प्रमुख कार्यकर्ताओं की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। बैठक का उद्देश्य संगठन के प्रत्येक स्तर पर समन्वय स्थापित करना, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों का निर्धारण करना तथा आगामी राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की रणनीति तैयार करना है।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रम, सामाजिक समरसता एवं पिछड़ा वर्ग समाज के बीच पार्टी की योजनाओं और विचारधारा को अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा होगी। साथ ही कार्यकर्ताओं से सुझाव लेकर उन्हें आगामी कार्ययोजना में शामिल करने पर भी विचार किया जाएगा।
पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री अजय कुमार चंद्रा एवं रामेश्वर सोनी ने सभी जिला एवं मंडल पदाधिकारियों तथा कार्यकारिणी सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि यह बैठक संगठन की आगामी गतिविधियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी और इससे जिले में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की संगठनात्मक ताकत को नई गति मिलेगी।
आज आयोजित होने वाली इस बैठक को संगठनात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें आगामी महीनों के कार्यक्रमों की दिशा और कार्यकर्ताओं की भूमिका तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.