July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

डिजिटल युग की ओर भाजपा का बड़ा कदम: बालको मंडल में डीएलपी कार्यशाला, संगठन को तकनीक से सशक्त बनाने का संकल्प

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* बालको कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा बालको मंडल की मासिक बैठक एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (DLP) कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को डिजिटल तकनीक से जोड़ते हुए पार्टी की गतिविधियों, योजनाओं और संगठनात्मक कार्यों को अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाना रहा।

 

 

 

कार्यशाला का आयोजन मंडल प्रभारी मंजू सिंह के मार्गदर्शन तथा मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला प्रशिक्षण टोली ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (DLP) की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए इसके उपयोग, ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रक्रिया, संगठनात्मक गतिविधियों में डिजिटल माध्यम की भूमिका तथा तकनीक के माध्यम से कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया।
बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, पार्षदगण, शक्ति केंद्र संयोजक एवं सह-संयोजक, बूथ अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पंजीयन, प्रशिक्षण मॉड्यूल का उपयोग तथा संगठनात्मक कार्यों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से गति देने की जानकारी भी दी गई।
जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समय के साथ स्वयं को लगातार आधुनिक बना रही है। डिजिटल तकनीक के माध्यम से संगठन की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और परिणामोन्मुख बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को डिजिटल रूप से दक्ष बनाकर संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत किया जाएगा।

 

 

बैठक में यह संदेश भी दिया गया कि आज के दौर में तकनीक संगठन की सबसे बड़ी ताकत बन चुकी है। डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से कार्यकर्ता किसी भी समय प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं, जिससे संगठन की कार्यक्षमता और जनसंपर्क दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
कार्यक्रम का समापन संगठन के मूल मंत्र “सशक्त कार्यकर्ता – सशक्त संगठन” के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा डिजिटल माध्यमों का अधिकतम उपयोग कर भाजपा को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। अंत में सभी ने उत्साहपूर्वक “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.