August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

⚖️ हाईकोर्ट के फैसले से खत्म हुआ वर्षों पुराना भ्रम सुन्नी मुस्लिम जमात कोरबा (पंजीयन क्रमांक 24875) को मिली वैधानिक मान्यता, दूसरी जमात का पंजीयन निरस्त

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//* कोरबा जिले में सुन्नी मुस्लिम जमात के नाम को लेकर पिछले कई वर्षों से चली आ रही असमंजस और विवाद की स्थिति पर अब पूर्ण विराम लग गया है। माननीय उच्च न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बाद यह तय हो गया है कि सुन्नी मुस्लिम जमात कोरबा पंजीयन क्रमांक 24875 ही वैध संस्था है, जबकि समान नाम से किए गए दूसरे पंजीयन को न्यायालय ने खारिज कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि जिले में सुन्नी मुस्लिम जमात के नाम से किए गए दो अलग-अलग पंजीयनों —
सुन्नी मुस्लिम जमात (पंजीयन क्रमांक 24875)
सुन्नी मुस्लिम जमात (पंजीयन क्रमांक 122202159041)
— को लेकर समाज में भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। इस संबंध में मामला फर्म्स एंड सोसायटी कार्यालय तथा तत्पश्चात माननीय उच्च न्यायालय में विचाराधीन था।
🧑‍⚖️ 4 जुलाई 2025 को आया निर्णायक फैसला
लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद दिनांक 4 जुलाई 2025 को माननीय उच्च न्यायालय द्वारा आदेश पारित किया गया, जिसमें सुन्नी मुस्लिम जमात कोरबा (पंजीयन क्रमांक 24875) को पूर्णतः वैध और मान्य घोषित किया गया।
साथ ही न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया कि इस जमात के वर्तमान अध्यक्ष हाजी अख़लाक़ खान असरफी हैं।
वहीं, पंजीयन क्रमांक 122202159041 को न्यायालय द्वारा अमान्य कर निरस्त कर दिया गया है।
🕌 1990 से समाज सेवा में सक्रिय है जमात
गौरतलब है कि सुन्नी मुस्लिम जमात कोरबा (पंजीयन क्रमांक 24875) वर्ष 1990 से कोरबा जिले में सामाजिक, धार्मिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में निरंतर सक्रिय रही है। शिक्षा, सामाजिक समरसता, धार्मिक आयोजनों एवं जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यों में जमात की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। न्यायालय के इस निर्णय के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि जमात आगे भी अपने उद्देश्यों के अनुरूप समाज सेवा का कार्य निर्बाध रूप से करती रहेगी।
🧠 समाज में व्याप्त भ्रांतियों पर लगा विराम
इस ऐतिहासिक निर्णय के बाद सुन्नी मुस्लिम समाज में व्याप्त सभी प्रकार की भ्रांतियां और भ्रम समाप्त हो गए हैं। अब संगठनात्मक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो चुकी है, जिससे समाज में एकता और विश्वास का वातावरण बना है।
📝 मुस्लिम जमात खाना में हुई अहम बैठक
इसी क्रम में आज सुन्नी मुस्लिम जमात कोरबा द्वारा मुस्लिम जमात खाना में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में विशेष रूप से एस.आई.आर. (SIR) से जुड़े विषय पर चर्चा हुई।
चर्चा के दौरान यह बात सामने आई कि कई स्थानों पर मुस्लिम समाज के लोगों के नाम विलोपित सूची में डाले जा रहे हैं, जिससे समाज में गहरी नाराजगी व्याप्त है।
🕊️ 9 फरवरी को मौन जुलूस का ऐलान
इस मुद्दे को लेकर सुन्नी मुस्लिम जमात कोरबा के बैनर तले यह निर्णय लिया गया कि
दिनांक 9 फरवरी, सोमवार को दोपहर 2 बजे,
कोरबा जिले का संपूर्ण मुस्लिम समाज घंटाघर में एकत्रित होकर वहां से कलेक्टर कार्यालय तक शांतिपूर्ण मौन जुलूस निकालेगा।
जुलूस के उपरांत कोरबा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
जमात के पदाधिकारियों ने बताया कि इस मौन जुलूस में बहुत बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों के शामिल होने की संभावना है।
🎙️ प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
इस संबंध में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रमुख रूप से —
कोरबा शहर के काजी एवं सुन्नी मुस्लिम जमात कोरबा के सरफरस्त कारी सैय्यद सब्बीर अहमद असरफी,
अध्यक्ष हाजी अख़लाक़ खान असरफी,
कार्यवाहक अध्यक्ष हकीम खान,
जनरल सेक्रेटरी जुम्मन खान रिज़वी,
सेक्रेटरी सैय्यद असफाक अली,
हाजी आमीन शेखानी, सरवर हुसैन खान, एहसान खान, रिज़वान खान, फरियाद अली, बरकत खान, महबूब खान, शाकिर अंसारी, असरफ अली,
कुसमुंडा से अब्दुल रऊफ, अब्दुल कलाम अंसारी,
चुनचुनी से बशीर खान,
नूनबिर्रा से चांद खान, इस्माइल खान,
ज़िलगा बरपाली से जावेद खान, समसूद अली, सलमान खान,
रुमगड़ा से इसराइल आलम सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.