August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

‘मन की बात’ से बूथ स्तर तक पहुंचा राष्ट्रनिर्माण का संदेश, बस्तर के करनदोला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कार्यकर्ताओं संग किया श्रवण

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****// बस्तर भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव ने आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का श्रवण बस्तर जिले के भानपुरी मंडल अंतर्गत ग्राम करनदोला, बूथ क्रमांक 253 में क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता साथियों के साथ किया।
इस अवसर पर बूथ स्तर से लेकर मंडल तक के भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एकाग्रता के साथ प्रधानमंत्री श्री मोदी के विचारों को सुना, जो राष्ट्रनिर्माण, जनभागीदारी, आत्मनिर्भर भारत और सकारात्मक सामाजिक बदलाव की दिशा में प्रेरणा देने वाले रहे।
प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के पश्चात कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का यह कार्यक्रम देश के हर नागरिक को राष्ट्र के विकास से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री लगातार नवाचार, स्वदेशी अपनाने, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प, युवाओं की भागीदारी और सामाजिक दायित्वों पर जोर देते हैं, जिससे देश को नई दिशा और ऊर्जा मिलती है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। ‘मन की बात’ का यह श्रवण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा और संगठनात्मक सशक्तिकरण का माध्यम बना।
इस अवसर पर भानपुरी मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.