December 28, 2025

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सनातन अपमान के विरोध में उग्र हुआ भाजयुमो, दंतेवाड़ा में भूपेश बघेल व टी.एस. सिंहदेव का पुतला दहन कर जताया आक्रोश

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा राहुल ****// दंतेवाड़ा सनातन धर्म, भगवान श्रीराम एवं साधु-संतों के अपमान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा दंतेवाड़ा द्वारा प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत आज नगर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं टी.एस. सिंहदेव का पुतला दहन किया गया। इस दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई।

 

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल योगराज टिकरिहा ने कहा कि सनातन धर्म के खिलाफ साजिश कोई नई नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के कई नेता लगातार सनातन पर हमला करते आए हैं। अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा एवं पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का विरोध इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस पार्टी को सनातन विरोध की स्क्रिप्ट कहीं और से मिलती है।
उन्होंने कहा कि रामसेतु को काल्पनिक बताना, भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाना और राम मंदिर निर्माण के बाद भी दर्शन से दूरी बनाना कांग्रेस और गांधी परिवार की मानसिकता को उजागर करता है।
दंतेवाड़ा विधायक श्री चैतराम अटामी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने वर्षों से हमारे देवी-देवताओं, धार्मिक प्रतीकों और साधु-संतों का अपमान किया है। पंडित प्रदीप मिश्रा के प्रवचनों में जिस तरह गांव-गांव, गली-गली जनसैलाब उमड़ता है, वह सनातन की शक्ति को दर्शाता है। वहीं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री देशभर में सनातन चेतना को जागृत करने का कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि जो लोग धर्मांतरण कराने वालों को संरक्षण देते हैं, उन्हें सनातन धर्म और संत समाज पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
इसके पश्चात जिला भाजपा अध्यक्ष श्री संतोष गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में रहते हुए हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की और सनातन संस्कृति को चोट पहुंचाई। छत्तीसगढ़ की जनता अब कांग्रेस की इस मानसिकता को पहचान चुकी है और आने वाले समय में सनातन विरोधी सोच को पूरी तरह नकार देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ता सनातन धर्म की रक्षा के लिए हर मोर्चे पर संघर्ष करते रहेंगे।

 

 

 

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री श्री कुणाल ठाकुर ने कहा कि सनातन विरोधी कांग्रेस आज कुछ राज्यों तक सिमट कर रह गई है और आने वाले समय में पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। जिस प्रकार आज कांग्रेस नेताओं का पुतला दहन किया गया है, उसी प्रकार उनके घमंड और अहंकार का भी दहन होगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक चैतराम अटामी, जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री कुणाल ठाकुर, सत्यजीत सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता, रूपा शैलेन्द्र सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम, गीदम नगर पंचायत अध्यक्ष रजनीश सुराना, कमला विनय नाग, जनपद अध्यक्ष सुनीता भास्कर, शकुंतला भास्कर, मनीष सुराना, सुधराम भास्कर, रमेश गावड़े, दिनेश कौशल, चंदन ध्रुव, पिसे वट्टी, भावना परगनिया, सुजीत सिंह, सूरज सिंह, अजय अवस्थी, मोहन ठाकुर, भूपेन्द्र, धनसिंह नाग, शालिनी कर्मा, प्रमिला सुराना, संध्या शुक्ला, रमेश डागा, बृजेश राणा, वेणु शंकर, आर्यन, दीपेश, सुमित, विजय सोढ़ी, अर्नब, बद्री पुजारी, राजेश, लक्ष्मी यादव, लोकेंद्र ठाकुर, राहुल सोनवानी, प्रियंका, कीर्ति, सोमड़ु कोर्राम, किरण भदौरिया, राजेश बोरमन, भीमा कवासी, बबीता गीरी, शौर्य सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.