August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

वीर बाल दिवस पर दंतेवाड़ा भाजपा कार्यालय में शहादत विचार कार्यक्रम, साहिबज़ादों के अदम्य साहस और बलिदान को किया गया नमन

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा राहुल ****/// दंतेवाड़ा भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय चितालंका, दंतेवाड़ा में राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार वीर बाल दिवस के अवसर पर शहादत विचार कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में सिख इतिहास के अमर बलिदानी बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह के अद्वितीय साहस, धर्मनिष्ठा और सर्वोच्च त्याग को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि वीर बाल दिवस प्रत्येक वर्ष 26 दिसंबर को उन वीर बालकों की स्मृति में मनाया जाता है, जिन्होंने धर्म और अपने सिद्धांतों की रक्षा के लिए हंसते-हंसते प्राणों की आहुति दी। उन्होंने बताया कि सिखों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह के छोटे साहिबज़ादे साहिबज़ादा जोरावर सिंह (9 वर्ष) और साहिबज़ादा फतेह सिंह (6 वर्ष) को वर्ष 1704 में मुगल शासकों द्वारा बंदी बनाकर सरहिंद के नवाब वज़ीर खान के दरबार में प्रस्तुत किया गया था। धर्म परिवर्तन के लिए अत्याचार और प्रलोभन दिए गए, किंतु उन्होंने अटल विश्वास के साथ इंकार किया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें जीवित दीवार में चुनवा दिया गया। यह शहादत भारतीय इतिहास में धर्म, सत्य और साहस की अमर मिसाल है।
जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुडामि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2022 में वीर बाल दिवस की घोषणा की गई, ताकि साहिबज़ादों के बलिदान की गाथा हर पीढ़ी तक पहुंचे और युवा वर्ग इससे प्रेरणा ले सके।

 

 

भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कहा कि वीर बाल दिवस केवल सिख समाज ही नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। यह दिवस हमें साहिबज़ादों की बहादुरी, धर्म के प्रति निष्ठा और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की याद दिलाता है।
युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री कुणाल ठाकुर ने कहा कि वीर बाल दिवस यह सिखाता है कि सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने के लिए आयु या शारीरिक बल नहीं, बल्कि अटल विश्वास और साहस की आवश्यकता होती है। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा मंडल महामंत्री निखिल नाग ने किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सिख समाज के एस.एस. बेदी, पृथ्वी सिंह, भगत सिंह, कृष्णा सिंह, शंकर सिंह सहित सम्मानित सदस्यों का भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, महिला आयोग सदस्य ओजस्वी मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुडामि, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा शाल ओढ़ाकर, तिलक लगाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।
वीर बाल दिवस के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री सत्यजीत चौहान, मुन्ना मरकाम, जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, सत्यनारायण महापात्र, जनपद अध्यक्ष सुनीता भास्कर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं नगरपालिका दंतेवाड़ा अध्यक्ष पायल गुप्ता, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश मंत्री रामु नेताम, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल जार्ज, जिला मंत्री लता मरकाम, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद साहू, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष नरगिस अंसारी, मंडल अध्यक्ष बैसू मंडावी, जी.डी. बैरागी, मंडल महामंत्री तिलेस्वरी नागेश, कमला बैरागी, मोहन ठाकुर, संध्या शुक्ला, अजय अवस्थी, सरपंच शैलेश अटामी, प्रमिला सुराना, वीरेश मिश्रा, राजेश बोरबन, लक्ष्मी यादव, कीर्ति ठाकुर, पार्षद श्रवण कड़ती, चंदन ध्रुव, अनीता शर्मा, जनपद सदस्य संतनी ठाकुर, साजन सिंह, रवि भदौरिया, भूपेंद्र निर्मलकर, राजेंद्र ठाकुर, गोलू स्वाई, शिव प्रताप, रूपा पाणिग्राही, कमल ठाकुर, गौतम भाठी, शिवेंद्र पटेल, गौरव भवानी, रवि पोयाम, रणजीत, साहिल, रमन, तुषार भगत, नवनीत नाग, नितेश अधिकारी, मनीष साहू, अय्यूब खान, अनीश जार्ज, आदर्श ओसवाल, राज कश्यप सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी जनों ने साहिबज़ादों के बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों, सत्य, धर्म और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.