July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

हरदीबाजार भाजपा मंडल ने अटल जी की जयंती पर मनाया सुशासन दिवस, 100 जरूरतमंद बच्चों को बांटी गई शिक्षा सामग्री

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****///  हरदीबाजार।
भारतीय राजनीति के युगपुरुष, देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती को भाजपा मंडल हरदीबाजार द्वारा सुशासन दिवस के रूप में गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत क्षेत्र में 100 जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा सामग्री का वितरण कर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की गई।

 

 

 

कार्यक्रम के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों, विचारों और राष्ट्र के प्रति उनके अविस्मरणीय योगदान को स्मरण किया गया। साथ ही मंडल अंतर्गत कई शक्ति केंद्रों में भी सुशासन दिवस मनाते हुए कार्यकर्ताओं द्वारा अटल जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया गया।
इस अवसर पर भाजपा के जिला मंत्री श्री अजय दुबे जी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ. विजय राठौड़ जी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री चुलेश्वर राठौर जी, मंडल अध्यक्ष श्री कृष्णा पटेल जी, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री शोभा सिंह जगत, मंडल महामंत्री श्री नवरतन सिंह राजपूत जी, मंडल कोषाध्यक्ष श्री व्यास राठौर जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

 

कार्यक्रम में दिनेश बाजपेई, विधायक प्रतिनिधि श्री श्यामलाल पटेल, रामनारायण सिंह राजपूत, नारायण सिंह कंवर, सुरेश यादव, बालाराम यादव, महेश धवल, देवसिंह कंवर, शिवसेवक पूरी गोस्वामी, विमल पटेल, बाबूलाल केवट, गोरे सिंह कंवर, मुद्रिका प्रसाद यादव, पवन सिंह कंवर, मेहतर धवल, नंदलाल रजक, कीर्ति कुमार कंवर, शिवदयाल राजपूत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का सम्पूर्ण जीवन सुशासन, राष्ट्रसेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। उनके विचार आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए पथ-प्रदर्शक हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने अटल जी के आदर्शों पर चलकर समाज और राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.