January 21, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

दीपका में अटल जी की जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा दीपिका ****/// भारतीय जनता पार्टी मंडल दीपका द्वारा भारत देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न एवं छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर बजरंग चौक, दीपका स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में श्रद्धा, सम्मान और गरिमामय वातावरण में पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

 

 

कार्यक्रम के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन किया गया। उपस्थित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने अटल जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान, उनके ओजस्वी नेतृत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा संवेदनशील व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं मुंगेली भाजपा जिला प्रभारी श्री ज्योति नंद दुबे जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ ही नगर पालिका परिषद दीपका की उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता साहू जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री राजू प्रजापति जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री मनोज दुबे जी एवं श्री मुकेश जयसवाल जी, भाजपा मंडल महामंत्री श्री धर्म तिवारी जी एवं श्री गुलशन ध्रुव जी की गरिमामय उपस्थिति रही।

 

 

कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा मंडल दीपका अध्यक्ष एवं पार्षद श्री सुजीत सिंह जी, भाजपा महिला मोर्चा मंडल दीपका अध्यक्ष एवं पार्षद श्रीमती ज्योति तिवारी जी, पार्षद श्रीमती सविता कंवर जी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल महामंत्री श्री आनंद चौकसे जी, महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती अनीता पटेल जी, युवा मोर्चा मंडल दीपका के श्री सत्यम यादव, युवा मोर्चा मंडल मंत्री श्री रीपक कुमार सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त श्री अशोक रजवाड़े, श्री अरुण शर्मा, श्री कारूं सिंह, श्री गजेंद्र राजपूत, श्री गौकरण कंवर, श्री दीपक चंद्रा, श्री विष्णु द्विवेदी, श्री संतोष कुमार, श्री शेखर कुमार, श्री राठौर जी सहित भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता गण एवं नगरवासी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के आदर्शों, विचारों और सिद्धांतों को आत्मसात कर राष्ट्रसेवा एवं समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम श्रद्धा, अनुशासन और गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.