January 21, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

**अटल चौक से गूंजा राष्ट्रनायक का जयघोष पाली मंडल में श्रद्धा, सम्मान और संकल्प के साथ मनाई गई भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जन्म जयंती**

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//  पाली भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता, लोकतंत्र के सशक्त प्रहरी, कोटिशः कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक, प्रेरणास्रोत, भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जन्म जयंती पाली मंडल में श्रद्धा, सम्मान और गौरवपूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर उन्हें शत-शत नमन करते हुए उनके राष्ट्रनिर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण किया गया।

 

 

जन्म जयंती के अवसर पर पाली मंडल द्वारा पाली नगर के अटल चौक में एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं श्रद्धेय अटल जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर अटल जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन, विचारों, आदर्शों और राष्ट्रसेवा को विस्तार से स्मरण करते हुए कहा कि अटल जी न केवल एक महान राजनेता थे, बल्कि वे संवेदनशील कवि, ओजस्वी वक्ता और समरस समाज के प्रबल पक्षधर भी थे। उन्होंने अपने कुशल नेतृत्व से देश को नई दिशा दी और छत्तीसगढ़ राज्य का गठन कर यहां की जनता को ऐतिहासिक पहचान और आत्मसम्मान प्रदान किया।

 

वक्ताओं ने कहा कि अटल जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है। कार्यक्रम स्थल पर “अटल जी अमर रहें” के गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठा और जन-जन ने उन्हें आत्मीयता के साथ याद कर नमन किया।
इस गरिमामय आयोजन में भाजपा जिला मंत्री श्रीमती कमला देवी बरेठ की विशेष उपस्थिति रही। उनके साथ नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री कीर्ति कश्यप, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्री उमेश (बन्टू) चंद्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (अजजा मोर्चा) श्री प्रयाग नारायण शांडिल्य, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री रामविलास जायसवाल, ज्ञान सिंह राजपाल, मंडल उपाध्यक्ष श्री हरीश चावड़ा, रूपेश कंवर, मंडल महामंत्री श्री कामता जायसवाल, रामनारायण पटेल, पिंटू अग्रवाल, जितेंद्र माटे, पार्षद सुनील साहू, गणेश चौहान, दीपक शर्मा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री लखन प्रजापति, पार्षद भूपेंद्र कुर्रे, रमाशंकर जायसवाल, पुष्पक ठाकुर, बंटी जायसवाल, गुरदयाल सिंह, गुरुजी विजय साहू, दीपक डिक्सेना, मुकेश कौशिक, विशाल मोटवानी, रामचंद्र साहू शाहिद सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समस्त उपस्थितजनों ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने और उनके सपनों के भारत व छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति, श्रद्धा और संगठनात्मक एकजुटता के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.