**अटल स्मृति वर्ष में दंतेवाड़ा भाजपा ने किया राष्ट्रनायक को नमन श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में स्वच्छता, लोकार्पण व श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित**






त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा राहुल ****/// दंतेवाड़ा | भारत रत्न, देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा मनाए जा रहे अटल स्मृति वर्ष कार्यक्रम के अंतर्गत दंतेवाड़ा में विविध आयोजन श्रद्धा और सम्मान के साथ संपन्न हुए। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, युवा मोर्चा एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अटल जी के विचारों और आदर्शों को स्मरण किया।

कार्यक्रम की शुरुआत अटल परिसर, दंतेवाड़ा में व्यापक स्वच्छता अभियान के साथ हुई, जहाँ भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की। इसके पश्चात अटल परिसर के लोकार्पण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर राष्ट्रनिर्माण में अटल जी के योगदान को स्मरण किया।
तत्पश्चात भाजपा कार्यालय चितालंका, दंतेवाड़ा में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दंतेवाड़ा विधायक श्री चैतराम अटामी ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी भारतीय जनता पार्टी के कोटिशः कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, जननायक, संवेदनशील कवि एवं प्रभावी वक्ता थे। भारत रत्न से अलंकृत स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की कर्तव्यनिष्ठा, राष्ट्रसेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता सदैव हम सभी को प्रेरणा देती रहेगी। उन्होंने कहा कि अटल जी की पावन स्मृतियाँ देशवासियों के हृदय में सदैव जीवित रहेंगी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, सत्यनारायण महापात्र, पिंटू उइके, राकेश कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य कमला विनय नाग, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश मंत्री रामु नेताम, दुर्गा सिंह चौहान, नगरपालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष जय भंसाली, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री कुणाल ठाकुर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य खिरेंद्र ठाकुर, नगरपालिका दंतेवाड़ा उपाध्यक्ष गुप्त कैलाश मिश्र, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राहुल असरानी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला महामंत्री सोमड़ू कोर्राम, पार्षद श्रवण कड़ती, पार्षद चंदन ध्रुव, मंडल महामंत्री मोहन ठाकुर, लक्ष्मी यादव, तिलेस्वरी नागेश, राधा गुप्ता, राजेश बोरबन, मंडल मंत्री डे नारायण ठाकुर, मंडल कोषाध्यक्ष गौतम भाटी, पार्षद अनीता शर्मा, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री निखिल नाग, भूपेंद्र निर्मलकर, सुमित ओयामी, बृजेश राणा, प्रियंका बेहरा, सूरज ठाकुर, अंबुज परोहा, आर्यन शर्मा, दीपेश पटेल, भावना परघनीया, अनुष्का नाग, शिवेंद्र पटेल, अय्यूब खान, राहुल सोनवानी, गौरव भवानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समूचा कार्यक्रम श्रद्धा, सेवा और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प के साथ सम्पन्न हुआ।





