January 21, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

**माँ दंतेश्वरी के दर्शन से की संगठनात्मक यात्रा की शुरुआत दंतेवाड़ा आगमन पर जिला संगठन प्रभारी शिवनारायण पांडेय का भव्य व आत्मीय स्वागत**

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा राहुल *****// दंतेवाड़ा | भारतीय जनता पार्टी द्वारा दंतेवाड़ा जिले के जिला संगठन प्रभारी नियुक्त किए जाने के पश्चात श्री शिवनारायण पांडेय के प्रथम नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। दंतेवाड़ा पहुंचते ही श्री पांडेय ने बस्तर अंचल की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा जिले एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की।
माँ दंतेश्वरी मंदिर दर्शन उपरांत भाजपा जिला पदाधिकारियों, युवा मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा श्री पांडेय का पुष्पगुच्छ भेंट कर, आतिशबाजी के साथ आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात भाजपा जिला कार्यालय चितालंका में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें श्री पांडेय ने जिले के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट कर संगठन की वर्तमान स्थिति, आगामी कार्यक्रमों एवं भविष्य की रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की।

 

बैठक को संबोधित करते हुए शिवनारायण पांडेय ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति कार्यकर्ता होते हैं और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना ही भाजपा की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से समर्पण, अनुशासन एवं निरंतर संपर्क के माध्यम से पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर दंतेवाड़ा विधायक श्री चैतराम अटामी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री संतोष गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री श्री मुन्ना मरकाम द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री कुमार भदौरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष नवीन विश्वकर्मा, अभिमन्यु सोनी, जिला महामंत्री सत्यजीत चौहान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, पिंटू उइके, कमला विनय नाग, सत्यनारायण महापात्र, दुर्गा सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष नन्दलाल मुड़ामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम, जनपद अध्यक्ष सुनीता भास्कर, शकुंतला भास्कर, जिला कोषाध्यक्ष मनीष सुराना, भाजपा जिला प्रवक्ता दीपक बाजपेई, जिला मंत्री भुवनेश्वर भारद्वाज, राजमन ठाकुर, लता मरकाम, ममता गुप्ता, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश मंत्री रामु नेताम, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री कुणाल ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पायल गुप्ता, सुभद्रा नेगी, जनपद उपाध्यक्ष दिनेश कौशल, उषा किरण पात्रे, पिसे वट्टी, सोमड़ू कोर्राम, श्रवण कड़ती, चन्दन ध्रुव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राहुल असरानी, मंडल अध्यक्ष जय भंसाली, अमलेंदु चक्रवर्ती, विजय सोढ़ी, लक्ष्मीनाथ टेकाम, बैसू मंडावी, सुधराम भास्कर सहित जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश मोर्चा पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मोर्चा पदाधिकारी, समस्त कार्यसमिति सदस्य, प्रकोष्ठों के संयोजक-सहसंयोजक, पार्षदगण, सरपंचगण, शक्तिकेंद्र प्रभारी, संयोजक-सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष/सचिव/BLO-2 एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संगठनात्मक मजबूती के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.