December 22, 2025

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

**SIR पर विपक्ष के भ्रम का होगा पर्दाफाश कोसाबाड़ी मंडल द्वारा सुभाष चौक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का ऐतिहासिक भाषण होगा सार्वजनिक, जनजागरण का बड़ा कार्यक्रम**

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्षी दलों द्वारा आम जनता में लगातार भ्रामक जानकारी फैलाए जाने के विरोध में संसद में चुनाव सुधार विषयक गंभीर चर्चा हुई। इस चर्चा के दौरान मा. केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने अपने सशक्त, तथ्यात्मक और दूरदर्शी भाषण के माध्यम से SIR सर्वे की सत्यता, पारदर्शिता और लोकतांत्रिक मजबूती को देश के सामने स्पष्ट रूप से रखा।
इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मंडल द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के उक्त महत्वपूर्ण भाषण को सार्वजनिक स्थान पर आम जनता एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साझा करने हेतु एक भव्य जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दिनांक 16 दिसंबर 2025, मंगलवार को संध्या 6:00 बजे सुभाष चौक, निहारिका में आयोजित होगा।
इस विशेष कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ एवं सम्माननीय नेता मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, रायपुर संभाग के सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, पूर्व महापौर एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री जोगेश लांबा, महापौर कोरबा श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला कार्यक्रम प्रभारी श्री नवीन अरोरा एवं मंडल प्रभारी श्री अजय पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
भाजपा कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम केवल एक भाषण प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र को सशक्त करने, चुनाव सुधारों की वास्तविकता को जन-जन तक पहुँचाने और विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम का तथ्यात्मक जवाब देने का सशक्त मंच होगा। कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित जनसमूह को आत्मनिर्भर भारत एवं स्वदेशी संकल्प भी दिलाया जाएगा, जिससे राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को और मजबूती मिलेगी।
डॉ. राठौर ने मंडल क्षेत्र में निवासरत सम्माननीय प्रदेश, जिला एवं मंडल पदाधिकारीगण, पार्षद, मोर्चा-प्रकोष्ठ पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र संयोजक-सह संयोजक, बूथ अध्यक्ष, सक्रिय कार्यकर्ता तथा ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं से इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु मंडल कार्यक्रम संयोजक श्री अनिल वस्त्रकार, श्री मदन गोपाल साहू, श्री गोपलाल राठिया सहित समस्त मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
यह आयोजन भाजपा की लोकतांत्रिक प्रतिबद्धता, पारदर्शिता और राष्ट्रहित के प्रति अटूट संकल्प का सशक्त संदेश देने वाला कार्यक्रम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.