March 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बिहार के आशीर्वाद के साथ दिल्ली रवाना हुए भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन, पार्टी कार्यालय में होगा भव्य स्वागत

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ पटना। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन सोमवार को पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दिल्ली प्रवास के दौरान भाजपा के केंद्रीय पार्टी कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किए जाने की तैयारी है। उनके दिल्ली रवाना होते ही प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।

 

 

 

दिल्ली के लिए प्रस्थान से पूर्व नितिन नवीन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि “बिहार की जनता ने मुझे हमेशा स्नेह और आशीर्वाद दिया है। मेरे क्षेत्र के लोगों ने मुझे आगे बढ़ाया है और जो विश्वास मुझ पर जताया है, उसी आशीर्वाद को लेकर मैं दिल्ली जा रहा हूं।” उन्होंने कहा कि बिहार की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
नितिन नवीन के दिल्ली आगमन पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, केंद्रीय नेता एवं संगठन के कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। माना जा रहा है कि दिल्ली प्रवास के दौरान वे संगठनात्मक बैठकों में भाग लेंगे और बिहार से जुड़े महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.