February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

राम नाम लेखन महायज्ञ से कोरबा में सनातन चेतना का महाउत्सव, वार्ड क्रमांक 27 में गठित हुई कार्यकारिणी

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। हिंदू समाज को संगठित, जागरूक एवं सनातन संस्कृति के गौरव को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से राम नाम लेखन महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 12 दिसंबर 2025 को वार्ड क्रमांक 27 में राम नाम लेखन महायज्ञ के सफल संचालन हेतु कार्यकारिणी का गठन किया गया।

 

 

गठित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक कल दिनांक 13 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी, जिसमें महायज्ञ की रूपरेखा पर चर्चा के साथ-साथ राम नाम लेखन पुस्तिकाओं का वितरण भी प्रारंभ किया जाएगा। यह पुस्तिकाएं वार्ड के सभी परिवारों तक पहुंचाई जाएंगी, जिससे अधिक से अधिक नागरिक इस पुण्य कार्य में सहभागी बन सकें।
वार्ड वासियों द्वारा 18 दिसंबर से 24 दिसंबर 2025 के मध्य इन पुस्तिकाओं में श्रद्धा एवं भक्ति भाव से राम नाम लेखन किया जाएगा। इस दौरान पूरे कोरबा जिले में एक सप्ताह के भीतर कुल तीन अरब तैंतीस करोड़ राम नाम लेखन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व आध्यात्मिक प्रयास है।

 

 

आयोजकों ने बताया कि राम नाम लेखन महायज्ञ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि यह हिंदू समाज को एक सूत्र में बांधने, सांस्कृतिक चेतना को जागृत करने और सनातन परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन का महापर्व है। इस महायज्ञ के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का संचार होगा।
वार्ड क्रमांक 27 सहित पूरे जिले में इस आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है, और नागरिक बड़ी संख्या में इस महायज्ञ में सहभागी बनकर श्रीराम नाम के प्रचार-प्रसार में अपनी आहुति देने को तत्पर दिखाई दे रहे हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.