February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा संगठन में ऐतिहासिक निर्णय, कोरबा के लिए गौरव का क्षण

 

डॉ. राजीव सिंह बने रायपुर संभाग के सह प्रभारी, कोरबा में उमड़ा जनसैलाब, कार्यकर्ताओं ने किया अभूतपूर्व स्वागत
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। भारतीय जनता पार्टी संगठन में कोरबा जिले के लिए यह क्षण अत्यंत गौरव, गर्व और उत्साह से भरा रहा, जब भाजपा कोरबा जिला के निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह को प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा रायपुर संभाग का सह प्रभारी नियुक्त किया गया। संगठन में मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की घोषणा होते ही कोरबा जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

 

 

 

शनिवार को डॉ. राजीव सिंह के कोरबा आगमन पर पाली से लेकर कटघोरा, दर्री, सीएसईबी चौक होते हुए भाजपा जिला कार्यालय तक जगह-जगह उनका भव्य, ऐतिहासिक और अभूतपूर्व स्वागत किया गया। स्वागत यात्रा के दौरान पुष्पवर्षा, फूलमालाएं, ढोल-नगाड़ों की गूंज और गगनभेदी नारों से पूरा शहर भाजपामय हो गया। सैकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने डॉ. राजीव सिंह का अभिनंदन कर संगठन के प्रति अपनी एकजुटता और विश्वास का प्रदर्शन किया।
इस ऐतिहासिक स्वागत अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत सहित जिलेभर के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
“प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है” – डॉ. राजीव सिंह
भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित स्वागत-अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. राजीव सिंह ने कहा कि
“भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। पार्टी ने रायपुर संभाग की जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उस पर मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करूंगा।”

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसकी विचारधारा, अनुशासन और कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता है। संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए वे सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर निरंतर कार्य करेंगे।
“डॉ. राजीव सिंह के नेतृत्व से संगठन को मिलेगी नई दिशा” – गोपाल मोदी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कहा कि
“प्रदेश संगठन द्वारा डॉ. राजीव सिंह को रायपुर संभाग का सह प्रभारी बनाया जाना उनके अनुभव, संगठनात्मक दक्षता और समर्पण का सम्मान है।”
उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. राजीव सिंह के मार्गदर्शन में संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई मजबूती मिलेगी तथा उन्होंने उनके सफल कार्यकाल और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
इस गरिमामय अवसर पर
एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल,
जिला महामंत्री संजय शर्मा एवं अजय विश्वकर्मा,
जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन एवं लक्की नंदा,
सह कोषाध्यक्ष नवीन अरोड़ा,
जिला आईटी सेल संयोजक अजय चन्द्रा,
अमीलाल चौहान, प्रदीप सिंह, उदय श्रीवास्तव, दीपक चावड़ा, सूरज पांडेय, उत्तम जायसवाल, प्रकाश अग्रवाल, डॉ. विजय राठौर, श्री लक्ष्मण श्रीवास, प्रताप सिंह कंवर, अर्जुन गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
वहीं कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर के नेतृत्व में सीएसईबी चौक में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भव्य स्वागत-अभिनंदन किया।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के दौरान जिलेभर के मंडल अध्यक्ष
दिलेंद्र यादव, मनीष मिश्रा, योगेश मिश्रा, मनोज लहरे, ब्रजेश यादव,
मंडल महामंत्री मिलाप राम बरेठ, श्रीधर द्विवेदी,
साथ ही सरस्वती पटेल, गोप लाल राठिया, दिनेश वैष्णव, मीरा सोनी, सरिता कौशिक, हार बाई यादव, किया सेन, संतोषी लेदर, शिव जायसवाल, गुलज़ार पुनि, राम साहू सिंह, स्वाति कश्यप, धरमपाल सोलंकी, मुन्ना साहू, लक्ष्मी, सिकंद मशीह, शिव देवांगन, पुष्पकला साहू, भजन कंवर, हेमंत चंद्रा, लीला राम सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पूरे कार्यक्रम के दौरान भाजपा संगठन की एकजुटता, अनुशासन और उत्साह का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। यह स्पष्ट रूप से दिखाई दिया कि डॉ. राजीव सिंह की नई जिम्मेदारी को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, विश्वास और उम्मीद है, जो आने वाले समय में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.