August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

डॉ. राजीव सिंह के कोरबा आगमन पर कोसाबाड़ी मंडल द्वारा भव्य स्वागत-अभिनंदन कार्यक्रम

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा निवर्तमान जिलाध्यक्ष आदरणीय डॉ. राजीव सिंह को रायपुर संभाग का सह संभाग प्रभारी नियुक्त किए जाने के उपरांत उनके कोरबा आगमन पर कोसाबाड़ी मंडल के तत्वावधान में भव्य स्वागत-अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम दिनांक 13 दिसंबर 2025 (शनिवार) को दोपहर 2:30 बजे, सीएसईबी चौक, पुलिस थाना के पास, कोरबा में आयोजित होगा। कार्यक्रम में संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ. राजीव सिंह का आत्मीय स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी जाएंगी।
कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर ने मंडल क्षेत्र में निवासरत समस्त सम्माननीय प्रदेश, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, पार्षदगण, मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र संयोजक एवं सह-संयोजक, बूथ अध्यक्ष, सक्रिय कार्यकर्ता एवं ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण है और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देने की पूरी तैयारी की जा रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.