February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

महिला शक्ति, योग साधना और आत्मविश्वास का अद्भुत संगम: कोरबा में जिला स्तरीय महिला योग प्रतियोगिता 2025 का भव्य आयोजन

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता 2025 (महिला वर्ग) का भव्य आयोजन रविवार को गीतांजलि भवन, पुराना बस स्टैंड, कोरबा में हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिलेभर से आई प्रतिभागी छात्राओं एवं महिलाओं ने अनुशासन, एकाग्रता और योग-साधना का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

 

 

कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर नूतन विश्वकर्मा जी के मार्गदर्शन में राज्यगीत का सस्वर गान हुआ, जिससे पूरा सभागार देशभक्ति और सांस्कृतिक चेतना से ओत-प्रोत हो गया।

 

 

 

छात्राओं एवं महिला योग समिति की आकर्षक प्रस्तुतियां
कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्न विद्यालयों से आई छात्राओं की शानदार योग प्रस्तुतियों से हुई। इसके साथ ही महिला पतंजलि योग समिति द्वारा की गई सशक्त और आकर्षक योगासन प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों की भरपूर तालियां बटोरीं। अनुशासन, संतुलन और आत्मविश्वास से भरे इन प्रदर्शनों ने योग की शक्ति को जीवंत कर दिया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया, साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 55 से अधिक प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।
मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री और महापौर
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी उपस्थित रहीं। दोनों अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया।
योग का वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक महत्व: मंत्री देवांगन
अपने प्रेरक उद्बोधन में कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जी ने कहा कि योग का महत्व आदिकाल से रहा है। प्राचीन ऋषि-मुनियों ने योग को रोगों के उपचार और आत्मिक शुद्धि का माध्यम माना। उन्होंने कहा कि आज आधुनिक विज्ञान भी योग को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत प्रभावशाली सिद्ध कर चुका है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में योग को वैश्विक पहचान प्राप्त हुई और आज पूरा विश्व 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाता है। यह भारत की प्राचीन संस्कृति को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने वाला ऐतिहासिक कदम है।
तेज रफ्तार जीवन में योग अत्यंत आवश्यक: महापौर संजू देवी राजपूत
महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग हर आयु वर्ग के लिए अत्यंत आवश्यक है। नियमित योगाभ्यास से मन, शरीर और आत्मा का संतुलन बना रहता है। उन्होंने कोरबा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन को ऐसे आयोजनों को लगातार आयोजित करने की प्रेरणा दी ताकि अधिक से अधिक लोग योग के लाभों से परिचित हो सकें।
विजेताओं की सूची (चार आयु वर्गों में)
प्रथम पुरस्कार
14 से 17 वर्ष — गीत साहू
18 से 24 वर्ष — नेहा
25 से 35 वर्ष — फुलेश्वरी
36 से 45 वर्ष — पारुल
द्वितीय पुरस्कार
14 से 17 वर्ष — नंदनी विश्वकर्मा
18 से 24 वर्ष — रेनू, नीतू
25 से 35 वर्ष — कुनिका मित्तल
36 से 45 वर्ष — नागेश्वरी
तृतीय पुरस्कार
14 से 17 वर्ष — पवित्रा
18 से 24 वर्ष — वर्षा
25 से 35 वर्ष — स्मृति आत्रे, प्रीति भगत
36 से 45 वर्ष — मालती देवी
निर्णायक मंडल
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में योग प्रशिक्षक दुर्गेश राठौर, सविता सोनी एवं वृंदा चौहान ने अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दीं।

 

 

विशेष सहयोगी एवं अतिथिगण
पूरे आयोजन में धनेश डनसेना, योगेश साहू, गितेश्वर गोस्वामी, सुनील अग्रवाल, महिला पतंजलि योग समिति एवं भरत अग्रवाल (पूजा हार्डवेयर निहारिका), संतोष शर्मा (फोन केयर निहारिका) का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के दौरान महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी लक्ष्मी मूर्ति, मानूराम मांझी, हेमलता मांझी, डॉ. नागेंद्र शर्मा, मनमोहन राठौर (वेटनरी डॉक्टर), गोवर्धन सोनी (रिटायर्ड फौजी – भारतीय थल सेना), सरला मित्तल, प्रेमा अग्रवाल (अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन) सहित अनेक गणमान्य नागरिकों का सान्निध्य और आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल तिवारी, ईश्वर साहू, अनिल यादव, मनोज लहरे, परविंदर सिंह, श्रीमती सरोज सिंह, योग मित्र मंडल से दुबे जी, गुप्ता जी भी उपस्थित रहे।
आयोजन को सफल बनाने में एसोसिएशन की अहम भूमिका
इस सफल आयोजन में कोरबा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के
प्रमोद अग्रवाल (अध्यक्ष), संजय कुर्मवंशी (सचिव), सचिन विश्वकर्मा (उपाध्यक्ष), इंद्रनारायण जायसवाल (कोषाध्यक्ष), दुर्गेश राठौर (सदस्य), राकेश साहू (सदस्य), वृंदा चौहान (सदस्य), श्रीमती दुर्गेश तिवारी (सदस्य) एवं विनीता दीक्षित (सदस्य) का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित कर सभी अतिथियों, आयोजकों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में ऐसे और भव्य आयोजनों का संकल्प लिया गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.