February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

✦ कुदमुरा उपार्जन केंद्र में धान खरीदी सीजन का शुभारंभ: विधायक फूलसिंह राठिया एवं जनप्रतिनिधियों ने किसानों का माल्यार्पण कर बढ़ाया उत्साह ✦

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोरकोमा के अंतर्गत उप–उपार्जन केंद्र कुदमुरा में मंगलवार को धान खरीदी सीजन 2025–26 का शुभारंभ पारंपरिक पूजन-अर्चनाओं के साथ हुआ। शुरुआत तौलीपाली ग्राम के किसान गीता प्रसाद झारिया और राजीव सिंह राठिया ने धान की पहली बोरी बेचकर की, जिससे केंद्र में खरीदी प्रक्रिया के प्रति उत्साह और रौनक बढ़ गई।

 

 

शुभारंभ कार्यक्रम में रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया, जनपद पंचायत कोरबा अध्यक्ष श्रीमती बिजमोती राठिया, तथा समाज प्रमुख दुर्गा प्रसाद राठिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने ग्राम के देवी-देवताओं की पूजा, पुष्पांजलि और पारंपरिक रूप से श्रीफल तोड़कर धान खरीदी का विधिवत उद्घाटन किया। इसके बाद मंच से किसानों को गमछा तथा श्रीफल भेंटकर सम्मानित भी किया गया।

 

 

विधायक फूलसिंह राठिया ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को उनकी उपज का न्यायसंगत मूल्य और पारदर्शी व्यवस्था प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वस्त किया कि कुदमुरा उपार्जन केंद्र में सभी व्यवस्थाएँ किसानों की सुविधा को ध्यान में रखकर सुदृढ़ की गई हैं और खरीदी सीजन के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
इस मौके पर मुख्य रूप से—
भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजलाल राठिया,
अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिमन्यु राठिया,
हेमलाल झारिया (भाजपा पूर्व महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी, रामपुर),
ईश्वर सिंह राठिया, वेदराम राठिया,
सालिकराम राठिया, श्यामदास,
बृजेश राठिया, दीनानाथ राठिया,
राजीव सिंह राठिया, महेत्तर दास,
समिति प्रबंधक प्यारे लाल साहू,
फड़ प्रभारी राजेश,
सहित भारी संख्या में ग्रामीणजन, किसान और उपार्जन केंद्र के कर्मचारी मौजूद रहे।
ग्रामीणों और किसानों ने इस अवसर पर उम्मीद जताई कि इस वर्ष धान खरीदी प्रक्रिया सुचारु, पारदर्शी और बिना किसी अवरोध के संचालित होगी। पहली बोरी खरीदे जाने के साथ ही किसानों में नई ऊर्जा और उत्साह दिखा, और केंद्र में धान की आवक तेज हो गई।
धान खरीदी के शुभारंभ के साथ कुदमुरा उपार्जन केंद्र पूरा सीजन संचालित करने के लिए पूर्णतः तैयार है। किसानों में अपनी उपज बेचने को लेकर जोश और उत्सुकता साफ झलक रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.