धनगांव में अग्निवीर कमल सिंह कंवर का वीर स्वागत, पूरे गाँव ने बढ़ाया सम्मान






त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा/धनगांव। ग्राम पंचायत धनगांव के गौरव, अग्निवीर थलसेना में सेवा दे रहे कमल सिंह कंवर के प्रथम गृह आगमन पर पूरे गाँव में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।
ग्रामवासियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए भारतीय सेना में उनकी सेवा को सलाम किया।
अग्निवीर कमल सिंह कंवर के स्वागत समारोह में कई जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम में कोरबा जनपद उपाध्यक्ष कौशिल्या विश्वनाथ कंवर,
जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 02 गायत्री मंझवार,
पूर्व जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 02,
ग्राम पंचायत धनगांव सरपंच कलेश सिंह कंवर,
भाजपा युवा कार्यकर्ता रोहित केवट,
भाजपा कार्यकर्ता छतराम केवट,
तहसील कंप्यूटर ऑपरेटर राजू देवांगन,
दिलीप यादव
एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
ग्रामवासियों ने अग्निवीर कमल सिंह कंवर को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति के नारों के साथ माहौल भावनात्मक और उल्लासपूर्ण बना रहा।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि अग्निवीर कमल सिंह कंवर जैसे युवा हमारे क्षेत्र का सम्मान बढ़ा रहे हैं।
उनकी देशसेवा नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है और धनगांव गांव के लिए गर्व का विषय है।
कार्यक्रम के अंत में स्थानीय नागरिकों ने संयुक्त रूप से कहा कि ऐसे वीर युवाओं का सम्मान करना समाज का कर्तव्य है और इससे युवाओं में देशभक्ति की भावना और भी प्रबल होती है।





