कोसाबाड़ी मंडल में उल्लासपूर्ण माहौल, भाजपामंडल महामंत्री पुनीराम साहू का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया






त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोसाबाड़ी मंडल। भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मंडल के महामंत्री पुनीराम साहू का जन्मदिवस संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा अत्यंत हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए और उन्होंने पुनीराम साहू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
कार्यक्रम के दौरान अजय विश्वकर्मा, योगेश जैन, बलराम विश्वकर्मा, डॉ. राजेश राठौर, प्रकाश अग्रवाल, लालेश दुबे, चंचला राठौर, पंकज देवांगन, शिव जायसवाल, राकेश वर्मा, अजय गोंड, मिलाप राम बरेठ, गुलजार सिंह, धर्मपाल सोलंकी, मुन्ना साहू, अनिल डनसेना, श्याम साहू, संतोष केवट, चंदन सिंह, मदन गोपाल साहू, रितेश कुमार साहू, गोपालाल राठिया, भरतलाल सोनी, जुगल पालीवाल और रवि राठौर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर पुनीराम साहू का स्नेहपूर्वक सम्मान किया, उन्हें पुष्पगुच्छ व शुभकामनाएँ भेंट कीं तथा केक काटकर जन्मदिवस समारोह को यादगार बनाया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुनीराम साहू का नेतृत्व, सरल स्वभाव और संगठन को मजबूती प्रदान करने की उनकी दृष्टि से कोसाबाड़ी मंडल में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
उनकी कार्यशैली ने मंडल में संगठनात्मक एकजुटता और समर्पण की भावना को बढ़ाया है।
जन्मदिवस समारोह का समापन सभी कार्यकर्ताओं के बीच आपसी सौहार्द, संगठन को मजबूत करने के संकल्प और उत्साहपूर्ण वातावरण के साथ हुआ।





