✦ कड़ाके की ठंड में मानव सेवा मिशन बना सहारा: रातभर घूमकर बेघरों को ओढ़ाया गर्माहट का कंबल ✦
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। नर सेवा ही नारायण सेवा को वास्तविक रूप में चरितार्थ करते हुए बालको संयंत्र में कार्यरत युवाओं की समाजसेवी संस्था मानव सेवा मिशन वर्षों से जिले में विभिन्न सामाजिक एवं मानवीय कार्यों के माध्यम से मानवता की नई मिसालें स्थापित कर रही है। इसी क्रम में संस्था द्वारा हर वर्ष की तरह इस सर्दी में भी जरूरतमंदों, बेघरों और फुटपाथ पर रहने वाले लोगों को कड़कड़ाती ठंड से राहत दिलाने के लिए कंबल वितरण अभियान जारी है।
इस वर्ष संस्था ने अपने चौथे दौर में रात के समय कोरबा रेलवे स्टेशन, नया बस स्टैंड, ट्रांसपोर्ट नगर, पावर हाउस रोड एवं शहर के अन्य प्रमुख क्षेत्रों में पहुँचकर फुटपाथ पर सोने वाले बेघर, बेसहारा और घुमंतु लोगों को कंबल ओढ़ाकर राहत पहुंचाई।

जहां एक ओर लोग घरों में दुबककर ठंड से बच रहे हैं, वहीं मानव सेवा मिशन के समर्पित युवा लगभग 12 किलोमीटर की दूरी तय कर पूरी रात शहर में घूमते हुए ज़रूरतमंदों के लिए गर्माहट की ढाल बनते दिखे—यह दृश्य मानवता के सर्वोच्च स्वरूप को दर्शाता है।
✦ संवेदनशील सेवा की अनोखी पहल
मानव सेवा मिशन केवल ठंड के दिनों तक सीमित नहीं है, बल्कि हर मौसम के अनुसार विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाता आ रहा है।
संस्था द्वारा—
गर्मी में जूते-चप्पल वितरण,
बरसात के दिनों में छतरी एवं प्लास्टिक उपलब्ध कराना,
ठंड के दिनों में कंबल व स्कूली बच्चों को स्वेटर वितरण,
जैसी सेवाएँ निरंतर की जाती हैं।
अपने इन मानवीय प्रयासों से संस्था ने जिले ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में संवेदनशील सामाजिक संगठन के रूप में विशिष्ट पहचान बनाई है।

✦ सेवा में समर्पण की मिसाल
इस नेक कार्य में सक्रिय रूप से योगदान देने वाले संस्था के सदस्य—
केशव चन्द्रा, अमर पटेल, राजेश धीवर, क्रांति सोनी, अशोक पटेल, संजय विजयवर्गीय, सत्यम सोनी, योगेश पटेल, दिनेश पृथ्वीकर, कमलेश बोहरपी, लिलेश्वर शर्मा, मनोज सिंह, पीतम लाल, शैलेन्द्र जायसवाल, राम सहाय पटेल, जीत बनर्जी, हरीश चन्द्रा
महिला सदस्यों में—
माधुरी चन्द्रा, उमा पटेल, मेघा सोनी, सुषमा सिंह, स्मिता पटेल, अल्का पृथ्वीकर, डॉ. स्मिता प्रसाद, सरिता धीवर, प्रभा पटेल, सिमरन विजयवर्गीय, दीप्ति जायसवाल, वर्षा बोहरपी, दीप्ति सोनी, सुमन बनर्जी, हेमलता नायक, पूर्वी, रेणुका धीवर
महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
मानव सेवा मिशन का यह कंबल वितरण अभियान न केवल ठंड से राहत देता है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि मानवता सबसे बड़ा धर्म है और जरूरतमंदों की मदद ही सच्चे समाज का आधार


