December 22, 2025

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मानव सेवा मिशन की गर्माहट पहुँची पहाड़ी कोरवाओं तक: कड़ाके की ठंड में टोंकाभांटा व बाघमारा के सभी परिवारों को मिले कंबल

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/कोरबा/बालको। मानवता और सेवा की मिसाल बन चुके मानव सेवा मिशन बालको ने कड़कड़ाती ठंड में पहाड़ी कोरवा समुदाय के बीच राहत पहुंचाने के अपने अभियान को जारी रखते हुए आज कंबल वितरण के तीसरे चरण का सफल आयोजन किया।
सतरेंगा रोड स्थित टोंकाभांटा तथा बाघमारा गांव में निवासरत सभी पहाड़ी कोरवा परिवारों को संस्था द्वारा कंबल वितरित किए गए। कंबल प्राप्त करते ही ग्रामीणों के चेहरे पर सुकून और खुशी साफ झलक रही थी।

 

 

छह वर्षों से जारी सेवा— कड़ाके की ठंड में बड़ी राहत
मानव सेवा मिशन पिछले छह वर्षों से लगातार जरूरतमंद, बेसहारा, बेघर और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले गरीब परिवारों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरण करता आ रहा है।
इस वर्ष भी जैसे ही जिले में तेज ठंड ने दस्तक दी, संस्था ने बिना देरी किए अपना सेवा अभियान सक्रिय कर दिया। तीसरे चरण में आज पहाड़ी कोरवाओं तक गर्माहट पहुँचाई गई।
ग्रामीणों ने टीम मानव सेवा मिशन की सराहना करते हुए कहा कि संस्था हर साल ठंड में उन्हें सहारा देती है और यह मदद उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है।

 

मानवता सर्वोपरि — टीम मानव सेवा मिशन सदैव तत्पर
टीम मानव सेवा मिशन, बालको के सदस्यों ने कहा कि
“जरूरतमंदों की सेवा ही हमारा संकल्प है। समाज के उन परिवारों तक पहुँचना हमारी प्राथमिकता है, जिन्हें सच में मदद की आवश्यकता है।”
संस्था ने आगे भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कंबल वितरण जारी रखने की घोषणा की है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को ठंड से राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.