August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

लेमरू धान खरीदी केंद्र में पहुंची प्रशासनिक टीम: किसानों की समस्याओं पर तहसीलदार ने लिया फीडबैक, मंडल अध्यक्ष ने दिलाया समाधान का भरोसा

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/    कोरबा/लेमरू। जिले में इन दिनों सभी धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी का कार्य तेजी से जारी है। इसी क्रम में आज लेमरू धान खरीदी केंद्र का तहसीलदार श्री लीलाधर ध्रुव ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से सीधे संवाद कर धान बिक्री के दौरान आ रही समस्याओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र में मौजूद अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित किया कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और सभी प्रक्रियाएं पारदर्शी तरीके से संचालित हों।

 

 

 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री हरिशंकर यादव भी उपस्थित रहे। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि उनकी हर छोटी-बड़ी समस्या को गंभीरता से उठाया जाएगा और प्रदेश की संवेदनशील सरकार तक पूरी मजबूती से पहुँचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों का हित प्रथम प्राथमिकता है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान अनेक किसान उपस्थित रहे, जिनमें प्रेमदास, सुरेंद्र तंवर सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे। किसानों ने प्रशासनिक टीम को अपनी समस्याओं और सुझावों से अवगत कराया तथा इस पहल का स्वागत किया।
लेमरू क्षेत्र में हुए इस निरीक्षण से किसानों में सकारात्मक ऊर्जा और भरोसे का वातावरण बना है। प्रशासन ने भी धान खरीदी व्यवस्था को और अधिक सुचारू बनाने का आश्वासन दिया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.