March 28, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

महापौर संजू देवी राजपूत ने किया भागवत कथा का श्रवण — बालकोनगर में संगीतमय भागवत यज्ञ से गूंजा भक्तिमय माहौल

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ बालकोनगर, कोरबा।
परसाभाठा वार्ड, गली नंबर–3 में नव दुर्गा महिला समिति द्वारा आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन 26 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक भव्य रूप से किया जा रहा है। प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सारंगढ़ (सरसिवां) की प्रसिद्ध कथावाचिका देवी तन्नु पाठक जी द्वारा मधुर वाणी में भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है, जिससे पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्तिमय वातावरण से सराबोर है।

 

 

2 दिसंबर 2025 को कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत कथा स्थल पहुँचीं। उन्होंने श्रद्धापूर्वक कथा श्रवण किया तथा भागवत जी के समक्ष क्षेत्र के सुख-शांति, जनकल्याण, समृद्धि व विकास की कामना की। महापौर ने मंच पर जाकर देवी तन्नु पाठक जी से आशीर्वाद प्राप्त किया और समिति के कार्यों की सराहना भी की।

 

 

कथा स्थल पर भक्ति, संगीत और आध्यात्मिक भावनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। नगर निगम महापौर की उपस्थिति से श्रद्धालुओं में उत्साह और अधिक बढ़ा।
इस अवसर पर मुख्य यजमान डॉ. एम.एल. चंद्रा, राजेश्वरी चंद्रा, समिति की अध्यक्ष कमला चंद्रा, सचिव दीप्ति साहू, श्री दिनेश राज, श्री मनोज सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने कथा में सम्मिलित होकर दिव्य वातावरण का आनंद लिया।
संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा से परसाभाठा वार्ड का प्रत्येक दिन आध्यात्मिक प्रकाश से आलोकित हो रहा है, और भक्तों की आस्था प्रभावी रूप से चरम पर दिखाई दे रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.