December 22, 2025

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बिहार में ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन का पहला छत्तीसगढ़ दौरा, रायपुर एयरपोर्ट पर होगा भव्य स्वागत”

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन कल 28 नवंबर की सुबह रायपुर पहुँच रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत और उसके बाद नई सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद यह उनका पहला छत्तीसगढ़ प्रवास होगा। इस विशेष अवसर पर रायपुर एयरपोर्ट में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनके भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है।
बिहार के पटना जिले की महत्वपूर्ण बांकीपुर विधानसभा सीट से नितिन नबीन ने विशाल अंतर से पुनः विजय हासिल कर एक बार फिर अपनी लोकप्रियता और मजबूत जनाधार का प्रमाण दिया है। चुनावी विजय के बाद उनके इस दौरे को छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन के लिए उत्साह और ऊर्जा का नया संचार माना जा रहा है।
प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन जी कल नई दिल्ली से प्रस्थान कर सुबह 8:45 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। एयरपोर्ट से वे सीधे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुँचेंगे, जहाँ पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से उनकी महत्वपूर्ण मुलाकात तय है।
इस अवसर पर रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने कहा—
“बिहार में ऐतिहासिक जीत के बाद प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन जी का छत्तीसगढ़ आगमन भाजपा परिवार के लिए गर्व का विषय है। कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है और सभी उनके स्वागत को लेकर उत्सुक हैं। हम अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हैं कि वे एयरपोर्ट में पहुँचकर उनके भव्य स्वागत में शामिल हों।”
भाजपा कार्यकर्ताओं ने विमानतल से लेकर पार्टी कार्यालय तक स्वागत की विशेष तैयारियाँ की हैं। संगठन की विभिन्न इकाइयों ने भी अपने-अपने स्तर पर स्वागत व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया है।
छत्तीसगढ़ भाजपा में नितिन नबीन के इस दौरे से राजनीतिक गतिविधियों में नई सक्रियता और संगठनात्मक मजबूती की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.