“वार्ड 15 पंप हाउस कॉलोनी में S.I. अभियान की समीक्षा: पूर्व पार्षद रामकिशोर यादव, वार्ड प्रभारी जगदीश श्रीवास और पार्षद रामकुमार साहू ने BJP BLO-2 टीम को दिया मार्गदर्शन”
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा वार्ड क्रमांक 15 पंप हाउस कॉलोनी में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (S.I.R.) अभियान को प्रभावी और पूर्णता के साथ संचालित करने हेतु आज एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें भाजपा संगठन से जुड़े BLO-2 कार्यकर्ताओं ने अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
स्पष्ट कर दिया गया कि BLO-2 सरकारी कर्मचारी नहीं बल्कि भाजपा कार्यकर्ता हैं, जो संगठनात्मक स्तर पर मतदाता सूची अद्यतन कार्य में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
समीक्षा बैठक में प्रमुख उपस्थिति
बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे—
पूर्व पार्षद आदरणीय रामकिशोर यादव (दादू भैया)
वार्ड प्रभारी एवं पूर्व पार्षद (परिवहन नगर) श्री जगदीश श्रीवास
वर्तमान वार्ड पार्षद श्री रामकुमार साहू
इन तीनों जनप्रतिनिधियों ने अभियान की गहन समीक्षा की और बूथ स्तर पर कार्य कर रही टीम को आवश्यक सुझाव व मार्गदर्शन दिया।

BJP BLO-2 टीम ने प्रस्तुत की प्रगति रिपोर्ट
बैठक में निम्न भाजपा BLO-2 कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथों की प्रगति रिपोर्ट दी—
छबील पांडे — बूथ क्रमांक 177
चंद्रशेखर यादव — बूथ क्रमांक 178
शिव शंकर कंवर — बूथ 179 क्षेत्रीय टीम सदस्य
सुदीप बर्मामैया — बूथ क्रमांक 179
चित्ररेखा दीवान — बूथ क्रमांक 180
BLO-2 कार्यकर्ताओं ने बताया कि घर-घर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
मतदाता सत्यापन, नए नाम जोड़ना, डिलीट/शिफ्टेड एंट्री की जांच, S.I. फॉर्म भरवाना तथा बूथवार मतदाता सूची को अद्यतन करने का कार्य तेज गति से जारी है।
जनप्रतिनिधियों का मार्गदर्शन – “कोई पात्र मतदाता छूटना नहीं चाहिए”
पूर्व पार्षद रामकिशोर यादव ने कहा—
“मतदाता सूची का सही अद्यतन लोकतंत्र की आधारशिला है। हर पात्र व्यक्ति का नाम सूची में जुड़े, यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।”
वार्ड प्रभारी जगदीश श्रीवास ने टीम का उत्साहवर्धन करते हुए कहा—
“कार्यकर्ताओं को चाहिए कि हर घर तक पहुंचें, जो दस्तावेज आवश्यक हैं, उन्हें सही समय पर सत्यापित कर सूची को सटीक रूप में तैयार करें।”
वर्तमान पार्षद रामकुमार साहू ने BLO टीम को सुझाव देते हुए कहा—
“किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूट न जाए, बूथवार सूची शत-प्रतिशत सटीक और पूर्ण हो— यही हमारा लक्ष्य है।”
वार्ड में उत्साह – अभियान को मिली नई गति
नेतृत्व के मार्गदर्शन के बाद BLO-2 कार्यकर्ताओं में नया जोश देखा गया। सभी ने संकल्प लिया कि—
वार्ड 15 में S.I. फॉर्म का कार्य निर्धारित समय के भीतर 100% पूर्ण किया जाएगा।
S.I. अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची अद्यतन कार्य अब और अधिक—
✔ संगठित
✔ सक्रिय
✔ जनसंपर्क आधारित
✔ और समयबद्ध तरीके से संचालित किया जाएगा।
वार्ड 15 पंप हाउस कॉलोनी में S.I. अभियान राजनीतिक जागरूकता और संगठनात्मक मजबूती का प्रभावी उदाहरण बन रहा है।







