March 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

संविधान सम्मान हमारा कर्तव्य: प्रदेश कार्यालय में अजय जम्वाल को भेंट की गई संविधान की प्रति”

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा रायपुर ****/  भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल को आज कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, प्रदेश सह-कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी एवं प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने द्वारा संविधान की प्रति भेंट की गई।
इस अवसर पर श्री जम्वाल ने कहा कि—
“भारत का संविधान दुनिया का उत्कृष्ट संविधान है। इसका सम्मान और पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।”
उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि संविधान की प्रति को कार्यालय स्थित नानाजी देशमुख ग्रंथालय में रखा जाए, ताकि सभी कार्यकर्ता नियमित रूप से इसका अध्ययन कर सकें।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.