December 22, 2025

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“वार्ड 15 पंप हाउस कॉलोनी में S.I. फॉर्म अभियान की समीक्षा: पूर्व पार्षद रामकिशोर यादव और पार्षद रामकुमार साहू ने दिया मार्गदर्शन, BLO-2 टीम ने प्रस्तुत की प्रगति रिपोर्ट”

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा वार्ड क्रमांक 15 पंप हाउस कॉलोनी में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (S.I.R.) अभियान को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आज एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वार्ड के प्रभारयुक्त प्रतिनिधि सहित भाजपा के BLO-2 कर्मियों ने अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
इस समीक्षा बैठक में वार्ड के पूर्व पार्षद आदरणीय रामकिशोर यादव (दादू भैया) और वर्तमान वार्ड पार्षद श्री रामकुमार साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने बूथ स्तरीय कार्यों की गहन समीक्षा की एवं आगामी कार्यों को तेज, सटीक और पूर्णता के साथ संपन्न करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

 

 

BLO-2 टीम ने प्रस्तुत की प्रगति रिपोर्ट
बैठक में निम्न BLO-2 सदस्यों ने अपने बूथ क्षेत्रों में किए गए कार्यों की जानकारी दी—
छबील पांडे — बूथ क्रमांक 177
चंद्रशेखर यादव — बूथ क्रमांक 178
शिव शंकर कंवर
सुदीप बर्मामैया — बूथ क्रमांक 179
चित्ररेखा दीवान — बूथ क्रमांक 180
इन सभी BLO-2 पदाधिकारियों ने बताया कि मतदाता सत्यापन, नए मतदाताओं के S.I. फॉर्म भरवाने, डिलीट/शिफ्टेड एंट्री की जांच और संशोधन कार्य सतत् जारी है। अधिकांश घरों में संपर्क कर सूची अद्यतन का कार्य समयबद्ध तरीके से संचालित किया जा रहा है।
जनप्रतिनिधियों ने दिया मार्गदर्शन – सुनिश्चित करें 100% S.I. फॉर्म कार्य
पूर्व पार्षद रामकिशोर यादव ने कहा कि—
“मतदाता सूची का सही अद्यतन ही लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव है। हर पात्र नागरिक का नाम सूची में जुड़ना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।”
वहीं वार्ड पार्षद रामकुमार साहू ने क्षेत्र में चल रहे S.I. कार्यों की सराहना करते हुए BLO टीम को सुझाव दिया कि—
“किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम छूट न जाए और सभी दस्तावेज सही समय पर सत्यापन हेतु संगृहीत हों। बूथवार सूची को पूर्णता एवं सटीकता के साथ अपडेट किया जाए।”
क्षेत्र में सकारात्मक माहौल – अभियान को मिली गति
मार्गदर्शन के साथ BLO-2 टीम में उत्साह दिखा और सभी ने यह संकल्प लिया कि वार्ड 15 में S.I. फॉर्म का कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर 100% पूर्ण किया जाएगा।
प्रतिनिधियों ने घर-घर पहुंचकर मतदाता नामांकन और संशोधन प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाने का आग्रह किया।
वार्ड 15 पंप हाउस कॉलोनी में मतदाता सूची अद्यतन अभियान अब और अधिक संगठित, सक्रिय और जनसंपर्क आधारित तरीके से संचालित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.