August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कुसमुंडा में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में नागरिकों ने ली संविधान मूल्यों के पालन की शपथ

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कुसमुंडा।
भारतीय संविधान दिवस के शुभ अवसर पर आज कुसमुंडा में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता महान विभूतियों को नमन करते हुए हुई।

 

 

 

अतिथियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया और नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और भाईचारे के मूल्यों को जीवन में अपनाने की शपथ दिलाई। वक्ताओं ने कहा कि हमारा संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा और दिशा-दर्शक है, जो देश की एकता और लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करता है।
कार्यक्रम में संविधान के छह मौलिक अधिकारों की जानकारी, नागरिक कर्तव्यों और संविधान की प्रासंगिकता पर भी संक्षिप्त लेकिन प्रभावी चर्चा की गई।
अंत में सभी उपस्थितों ने राष्ट्र की अखंडता, संवैधानिक आदर्शों तथा सामाजिक सौहार्द को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।
जय हिन्द 🇮🇳

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.