महिलाओं ने की वट सावित्री की पूजा, पति के दीर्घायु के लिए रखा व्रत
1 min read![](https://trinetratimes.in/wp-content/uploads/2021/06/IMG-20210610-WA0012.jpg)
![](https://trinetratimes.in/wp-content/uploads/2025/01/WhatsApp-Image-2025-01-26-at-08.19.28_43712d05.jpg)
बरमकेला /बरमकेला अंचल के महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा की। कच्चे सूत को वटवृक्ष पर लपेटकर हर फेरे में पति की लंबी आयु और उनका जन्म-जन्म का साथ निभाने की कामना की। सुहागिनों ने वट सावित्री व्रत पर पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने निर्जला उपवास कर इस सुहाग पर्व को उत्साह के साथ मनाया। मौसम ने भी उनका साथ दिया। बारिश के बाद बादल छाई रही।
सुहागिन महिलाओं ने विधि-विधान के साथ इस व्रत को पूरा किया। पूजा के बाद सुहागिनों ने सत्यवान और सावित्री की कथा भी सुनी। वट वृक्ष के नीचे सुबह से ही सुहागिनों की भीड़ लगी रही। पूजा के बाद सुहागिनों ने वट वृक्ष के 7, 11 व 21 बार परिक्रमा कर वट सावित्री की पूजा संपन्न की।कच्चे सूत को लेकर परिक्रमा कर सुहागिनों ने चना, पकवान, मौसमी फल सहित सुहाग का पिटारा भी चढ़ाया। मान्यता है कि वट वृक्ष के नीचे ही सावित्री ने यमराज से अपने पति को वापस जीवित करने का वरदान मांगा था। वट वृक्ष की जड़ों में भगवान ब्रह्मा, तने में विष्णु और पत्तों नें शिव का वास होने की वजह से तीनों देवों के प्रतीक स्वरूप वट वृक्ष की पूजा की जाती है।इस मौके पर हितासिनी साहू, उजलमती भोय,ममता साहू,नीतांजली गुप्ता,सुभाषिनी गुप्ता,पुष्पांजलि गुप्ता,मालती गुप्ता,नंदिनी गुप्ता,जमीनी बारीक,रीना बारीक, विनोदिनी नायक,सावित्री यादव,आरती साहू,शोभावती राणा,संजय सतपथी,एवं सभी सुहागिन महिला उपस्थित थे ।
![](https://trinetratimes.in/wp-content/uploads/2025/01/WhatsApp-Image-2025-01-26-at-08.19.29_96c29bfa.jpg)