पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ नायक व प्रदेश महासचिव दिलीप पटेल के गृह ग्राम पहुंचकर छ ग स शिक्षक फेडरेशन द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर दी गई श्रद्धांजलि


*पुण्य आत्मा की शांति के लिए किया गया मौन धारण
रायगढ़
पूर्व सिंचाई मंत्री, सरिया व रायगढ़ के पूर्व विधायक, वर्तमान रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक के पूज्य पिता डॉ शक्राजीत नायक के निधन पर छ ग स शिक्षक फेडरेशन जिला रायगढ़ के प्रतिनिधि मंडल द्वारा उनके गृह ग्राम नावापाली बरमकेला पहुंचकर उनके छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। पुण्य मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया एवं उनके परिवार के सदस्यों से मिलकर ढांढस बंधाया। इस दुख की घड़ी में परिजनों को सम्बल प्रदान करने हेतु ईश्वर से कामना की गई।_*
*_डॉ नायक बहुत ही सक्रिय राजनेता थे। उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य किया गया है। दृढ़ संकल्पित कार्य करने के साथ साथ वे जन – जन के प्रिय भी थे। उनका निधन हो जाना अपूर्णीय क्षति है।_*
*_श्रद्धांजलि अर्पण उपरांत कोरोनो एवं अन्य कारणों से मृत कर्मचारियों के परिजनों को मिल रहे तत्काल अनुकम्पा नियुक्ति व अन्य सुविधा उपलब्ध कराने में माननीय विधायक महोदय प्रकाश नायक जी का अपार सहयोग मिला इसके लिए उन्हें एवं शासन प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया गया।_*
*_इसी कड़ी में छ ग स शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश महासचिव, रणनीतिकार, कुशल नेतृत्व क्षमता , मिलनसार दिलीप पटेल जी के निधन पर उनके गृह ग्राम झनकपुर बरमकेला भी छ ग स शिक्षक फेडरेशन जिला रायगढ़ के प्रतिनिधि मंडल के सदस्य पहुंचे एवं उनके छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर, श्रद्धा सुमन अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। परिवार के सदस्यों के साथ दो मिनट का मौन धारण कर पुण्य मृत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। उनके परिवार जनों से मिलकर ढांढस बंधाया एवं उनके द्वारा गहरा दुख व्यक्त किया गया।_*
*_उपस्थित सदस्यों का कहना है कि सहायक शिक्षकों ने एक अनमोल हीरा खो दिया। सहायक शिक्षकों की पीड़ा समझते हुए दिलीप पटेल ने बरमकेला से एक नये युद्ध की शुरूआत की थी। वेतन विसंगति दूर कराना उनका लक्ष्य था। इस हेतु उन्होंने ब्लॉक,जिला व प्रदेश स्तर पर संगठन को मजबूत कर योजनाबद्ध तरीके से शासन प्रशासन के समक्ष अपनी मांगों व बातों को प्रस्तुत किये। उनके तीन वर्ष के न्यूनतम कार्यकाल में उन्होंने स्थानीय स्तर के अधिकतम समस्याओं को दूर कर सहायक शिक्षकों को उच्च शिखर पर पहुंचाने का कार्य किये हैं। आज उनके निधन पर पूरे प्रदेश के सहायक शिक्षक अपने आप को अनाथ महसूस कर रहा है।_*
*_श्रद्धांजलि देने हेतु मुख्य रूप से छ ग स शिक्षक फेडरेशन जिला रायगढ़ के जिलाध्यक्ष रमेश पटेल, प्रभारी जिलाध्यक्ष विजेन्द्र चौहान, जिला सचिव धनीराम पटेल, जिला मीडिया प्रभारी एस कुमार सारथी, विकास खण्ड बरमकेला अध्यक्ष प्रशांत पण्डा, सचिव राजेश साहू,परमजीत सिंह सिदार ब्लॉक मिडिया प्रभारी पुसौर उपस्थित हुए।_*
