February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

महापौर संजूदेवी राजपूत ने दिव्यांग विरेन्द्र दास को ट्रायसिकल भेंट की, कहा— समाज के हर वर्ग तक पहुँचे सहयोग

 

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/कोरबा, 06 नवम्बर 2025।
नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने सामाजिक सरोकार के अंतर्गत आज निगम मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत परिसर में एक सराहनीय पहल करते हुए रामनगर बस्ती निवासी दिव्यांग श्री विरेन्द्र दास को ट्रायसिकल प्रदान की।

महापौर श्रीमती राजपूत ने श्री विरेन्द्र दास को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि नगर निगम सदैव जरूरतमंद नागरिकों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक सुविधाएं पहुँचाना ही निगम प्रशासन का प्रमुख उद्देश्य है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पार्षद श्री लक्ष्मण श्रीवास, श्रीमती धनश्री साहू एवं श्रीमती प्रीति दिनेश शर्मा ने भी महापौर के इस मानवीय कार्य की सराहना की। इस अवसर पर उपायुक्त बी.पी. त्रिवेदी, अजय साहू, दिनेश शर्मा सहित निगम के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

रामनगर बस्ती के निवासी श्री विरेन्द्र दास पैरों से दिव्यांग हैं और उन्हें दैनिक आवागमन में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। ट्रायसिकल प्राप्त होने पर उन्होंने महापौर श्रीमती राजपूत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “अब मुझे कहीं भी आने-जाने में कोई असुविधा नहीं होगी, महापौर जी के सहयोग से मेरा जीवन आसान हुआ है।”

महापौर श्रीमती राजपूत ने कहा कि निगम प्रशासन दिव्यांगजनों, वृद्धजनों और जरूरतमंद नागरिकों के सहयोग हेतु निरंतर संवेदनशील है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक कार्य प्राथमिकता में रहेंगे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.