August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर तेलीबांधा गुरुद्वारा पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता, प्रदेश की खुशहाली व प्रगति के लिए की अरदास

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/रायपुर, 06 नवम्बर 2025।
गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय तेलीबांधा स्थित गुरुद्वारा पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने मत्था टेककर प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और सर्वांगीण प्रगति की कामना की।
प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव ने इस अवसर पर कहा कि गुरु नानक देव जी के उपदेश हम सबको एकता, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन के माध्यम से यह संदेश दिया कि सच्ची भक्ति का अर्थ मानवता की सेवा है।
इस दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री राम गर्ग, प्रदेश मंत्री श्री अमित साहू, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह छाबड़ा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री नलिनीश ठोकने सहित समाज के सम्मानित जन, गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के पदाधिकारी एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
गुरुद्वारा परिसर में कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें पवित्र शबद कीर्तन से वातावरण गुंजायमान रहा। उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। भाजपा नेताओं ने इस अवसर पर सभी को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं और गुरु नानक देव जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.