February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

*’वन्देमातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा 7 से 26 तक विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर रही : जैन*

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/  *रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी आगामी 7 नवम्बर से संविधान दिवस (26 नवम्बर) तक बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित “वंदे मातरम्”, जिसने करोड़ों लोगों को भारत माता की सेवा हेतु प्रेरित किया, रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। यह कार्यक्रम देश में 150 एवं प्रदेश में 7 स्थानों में आयोजित किए जाएंगे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व वन्देमातरम् कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी नन्दन जैन ने यह जानकारी दी।

वन्देमातरम् कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी श्री जैन ने बताया कि भाजपा ने इस अवसर पर 7 नवम्बर को “वंदे मातरम्” का वाचन किया जाएगा। यह आयोजन सभी जिलों एवं शैक्षणिक संस्थानों में इसी प्रकार आयोजित किया जाएगा। इस अवधि के दौरान सेमिनार, प्रदर्शनी, साहित्यिक प्रतियोगिताएँ, सोशल मीडिया अभियान, लेखों तथा साहित्य की तैयारी जैसे विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। श्री जैन ने बताया कि वाद्य यंत्रों के साथ या उनके बिना “वंदे मातरम्” का अभ्यास इस आयोजन का एक महत्वपूर्ण अंग होगा। आयोजन के दिन “वंदे मातरम्” का अभ्यास कर उसका सामूहिक गायन किया जाएगा। इसी दौरान एक “स्वदेशी संकल्प पत्र” को “वंदे मातरम्” के पाठ के पश्चात् सामूहिक रूप से दोहराया जाएगा।

*कार्यक्रम का प्रारूप*

वन्देमातरम् कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी श्री जैन ने बताया कि आगामी 7 नवम्बर को राजधानी के इनडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में भव्य कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम के प्रभारी विधायक पुरंदर मिश्रा,महापौर मीनल चौबे हैं। इसी प्रकार बिलासपुर स्टेडियम में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम होगा जिसके प्रभारी पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल व महापौर पूजा विधानी हैं। अम्बिकापुर के पी.जी. कॉलेज के सभागार में होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगे। यहाँ प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी व महापौर मंजुला भगत प्रभारी हैं। जगदलपुर के डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी टाउनहाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम होगा। यहाँ कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप व महापौर संजय पाण्डेय कार्यक्रम प्रभारी हैं। दुर्ग में बीआईटी कॉलेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि होंगे। यहाँ जितेंद्र वर्मा व महापौर अलका बाघमार को कार्यक्रम प्रभारी बनाया गया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.